ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

OnePlus 15R की 8000mAh बैटरी देखकर हर कोई हैरान पूरा फीचर्स लीक

On: November 30, 2025 8:51 PM
Follow Us:
OnePlus 15R की 8000mAh बैटरी देखकर हर कोई हैरान पूरा फीचर्स लीक
Join WhatsApp Group

OnePlus 15R: कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर OnePlus 15R की पहली तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें फ्लैट एज डिजाइन और प्रीमियम फिनिश साफ देखा जा सकता है। यह डिजाइन काफी हद तक OnePlus 15 सीरीज जैसा लगता है, खासकर पीछे दिया गया स्क्वेर्ड कैमरा मॉड्यूल।

फोन को लॉन्च के वक्त दो कलर ऑप्शन ब्लैक और ग्रीन में पेश किया जाएगा। हार्डवेयर के बारे में कुछ नहीं बताया गया है, लेकिन लुक देखकर यह एक प्रीमियम बजट फ्लैगशिप जैसा लगता है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत 40 से 45 हजार रुपये के बीच हो सकती है।

OnePlus 15R की लॉन्च डेट

OnePlus भारत में अपना अगला बजट फ्लैगशिप OnePlus 15R उतारने की तैयारी में है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट 17 दिसंबर तय कर दी है। फोन के डिजाइन की पहली झलक जारी की जा चुकी है, जबकि स्पेसिफिकेशन लीक से इसके अधिकतर फीचर्स लगभग साफ हो चुके हैं।

Samsung की टेंशन बढ़ी! एप्पल के iPhone Fold में मिलेगा लिक्विडमेटल हिंज और 12GB RAM
Samsung की टेंशन बढ़ी! एप्पल के iPhone Fold में मिलेगा लिक्विडमेटल हिंज और 12GB RAM

उम्मीद है कि फोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट, 8000mAh की बड़ी बैटरी, 165Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन और डुअल 50 मेगापिक्सल कैमरा मिलेगा। कीमत पिछले मॉडल OnePlus 13R से थोड़ी अधिक रहने की संभावना है। हाल ही में OnePlus 15 की लॉन्चिंग भी हो चुकी है।

डुअल 50MP कैमरा सेटअप

OnePlus 15R में 165Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन आने की उम्मीद है जो गेमिंग और स्क्रॉलिंग को काफी स्मूद बनाएगी। हालांकि डिस्प्ले की ब्राइटनेस और पैनल टाइप की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में डुअल 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा सिस्टम मिलने की संभावना है। यह सेटअप OnePlus के नए कैमरा ट्रेंड को फॉलो करेगा और डे लाइट फोटोग्राफी को और बेहतर बनाने का वादा करता है। बाकी फीचर्स की पूरी जानकारी लॉन्च के समय सामने आएगी।

Instagram Instants: मेटा का नया ऐप, जिसमें गैलरी से फोटो अपलोड करना है नामुमकिन
Instagram Instants: मेटा का नया ऐप, जिसमें गैलरी से फोटो अपलोड करना है नामुमकिन

Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और 8000mAh बैटरी

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक OnePlus 15R असल में भारत के लिए OnePlus Ace 6T का रीबैज्ड वर्जन होगा। इसमें Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट मिल सकता है जो फोन को मिड रेंज से ऊपर की कैटेगरी में मजबूती देगा।

सबसे ज्यादा चर्चा इसकी 8000mAh बैटरी की हो रही है। OnePlus के एक अधिकारी ने Ace 6T की बैटरी को पहले ही टीज किया था, इसलिए माना जा रहा है कि 15R में भी यही बड़ी बैटरी मिलेगी।

तेज चार्जिंग की बात करें तो फोन में 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी संभावना है जिससे यह अपनी श्रेणी के सबसे तेजी से चार्ज होने वाले स्मार्टफोनों में शामिल हो सकता है।

Redmi A7 और A7 Pro भारत में लॉन्च: 6.9-इंच डिस्प्ले और रिवर्स चार्जिंग ने सबको चौंकाया
Redmi A7 और A7 Pro भारत में लॉन्च: 6.9-इंच डिस्प्ले और रिवर्स चार्जिंग ने सबको चौंकाया

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment