ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Samsung Galaxy Buds 3 FE: सैमसंग गैलेक्सी बड्स 3 FE लॉन्च: ANC और AI फीचर्स के साथ किफायती ईयरबड्स, कीमत और स्पेक्स जानकर चौंक जाएंगे!

On: सितम्बर 13, 2025 12:20 अपराह्न
Follow Us:
Samsung Galaxy Buds 3 FE: सैमसंग गैलेक्सी बड्स 3 FE लॉन्च: ANC और AI फीचर्स के साथ किफायती ईयरबड्स, कीमत और स्पेक्स जानकर चौंक जाएंगे!
Join WhatsApp Group

Samsung Galaxy Buds 3 FE launched: Affordable earbuds with ANC and AI features, you will be shocked to know the price and specs!: सैमसंग ने भारत में अपनी किफायती गैलेक्सी बड्स 3 FE को लॉन्च कर दिया है। यह बड्स गैलेक्सी एआई फीचर्स से लैस है और इसके साथ कई एआई फीचर्स मिलते हैं।

कंपनी का कहना है कि गैलेक्सी बड्स 3 FE स्मार्टफोन पर गैलेक्सी एआई इंटरप्रेटर ऐप को सपोर्ट करते हैं, जिससे लेक्चर या बातचीत के दौरान दूसरी भाषाओं में लाइव अनुवाद किया जा सकता है। चलिए जानते हैं बड्स की कीमत और खास फीचर्स के बारे में…

उपलब्धता, ऑफर और कीमत Samsung Galaxy Buds 3 FE

गैलेक्सी बड्स 3 FE की कीमत 12,999 रुपये है और यह अगले हफ्ते से खरीदारी के लिए उपलब्ध होगा। इसे ब्लैक और ग्रे रंग में पेश किया गया है। लॉन्च ऑफर में चुनिंदा गैलेक्सी स्मार्टफोन के साथ खरीदने पर 4,000 रुपये का फायदा, 3,000 रुपये का बैंक कैशबैक या अपग्रेड बोनस और 12 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI जैसे फायदे शामिल हैं।

त्योहारी सीजन में महंगा हुआ रियलमी 16, अब बेस मॉडल खरीदने के लिए देने होंगे इतने रुपये | realme-16-realme-16t-price-hike-india-diwali-new-prices
त्योहारी सीजन में महंगा हुआ रियलमी 16, अब बेस मॉडल खरीदने के लिए देने होंगे इतने रुपये

Samsung Galaxy Buds 3 FE: फीचर्स, स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी बड्स 3 FE में इन-ईयर डिजाइन मिलता है, इसमें 11 मिमी डायनामिक ड्राइवर हैं। ये एम्बिएंट साउंड मोड के साथ ANC को सपोर्ट करते हैं। इसमें तीन माइक का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा बड्स में क्रिस्टल क्लियर कॉल टेक्नोलॉजी और एक इमर्सिव, सराउंड साउंड अनुभव के लिए 360 डिग्री ऑडियो का सपोर्ट है।

TWS ईयरफोन ब्लूटूथ 5.4 के साथ-साथ SSC (सैमसंग सीमलेस कोडेक), AAC और SBC ऑडियो कोडेक्स को भी सपोर्ट करते हैं। पानी और धूल से बचाव के लिए बड्स को IP54 रेटिंग मिली है। कंपनी का कहना है कि बड्स वॉइस कंट्रोल और AI फीचर्स को भी सपोर्ट करता है।

इसकी मदद से लाइव कॉल को ट्रांसलेट किया जा सकता है। इसके अलावा यूजर्स को ईमेल पढ़ने, इंटरव्यू ट्रांसलेट करने की भी सुविधा मिलती है।

मंदसौर में दामाद तो बिसरख में बेटा, जानें क्यों इन शहरों में दशहरे पर नहीं होता रावण दहन | places-in-india-where-ravana-effigy-not-burnt-on-dussehra
मंदसौर में दामाद तो बिसरख में बेटा, जानें क्यों इन शहरों में दशहरे पर नहीं होता रावण दहन

ईयरफोन में 53mAh की बैटरी है, जबकि चार्जिंग केस में 515mAh की बैटरी मिलती है। बैटरी बैकअप की बात करें तो बिना ANC के, ईयरफोन एक बार चार्ज करने पर साढ़े आठ घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा करते हैं, जबकि केस के साथ, ये 30 घंटे तक चलते हैं। प्रत्येक ईयरबड का वजन 5 ग्राम है।

सोशल मीडिया डाउनलोड में 17% की गिरावट, भारत में क्यों तेजी से बढ़े AI और शॉर्ट ड्रामा ऐप्स | sensor-tower-report-2026-india-generative-ai-apps-download-growth
सोशल मीडिया डाउनलोड में 17% की गिरावट, भारत में क्यों तेजी से बढ़े AI और शॉर्ट ड्रामा ऐप्स

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment