ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

iPhone 17 की धमाकेदार शुरुआत! प्री-बुकिंग शुरू, 19 सितंबर से डिलीवरी, जानें कैसे करें बुक

On: सितम्बर 13, 2025 9:25 पूर्वाह्न
Follow Us:
iPhone 17 की धमाकेदार शुरुआत! प्री-बुकिंग शुरू, 19 सितंबर से डिलीवरी, जानें कैसे करें बुक
Join WhatsApp Group

iPhone 17 Pre-Booking: एपल प्रेमियों के लिए खुशखबरी! iPhone 17 सीरीज की प्री-बुकिंग 12 सितंबर से शुरू हो चुकी है। iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के साथ-साथ नई Apple Watch और AirPods Pro 3 की भी बुकिंग शुरू हो गई है। अगर आप भी इन शानदार एपल प्रोडक्ट्स को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि बुकिंग कैसे कर सकते हैं और कौन-कौन से ऑफर्स मिल रहे हैं।

बुकिंग का आसान तरीका

iPhone 17 सीरीज की प्री-बुकिंग एपल की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा फ्लिपकार्ट, क्रोमा, रिलायंस डिजिटल और विजय सेल्स पर शुरू हो गई है। एपल के ऑथोराइज्ड रीसेलर भी नए मॉडल्स के लिए बुकिंग ले रहे हैं। आप घर बैठे फ्लिपकार्ट, क्रोमा, विजय सेल्स या एपल की साइट पर जाकर आसानी से प्री-बुकिंग कर सकते हैं। बुकिंग 12 सितंबर से शुरू हो चुकी है, और 19 सितंबर से इन फोन्स की डिलीवरी शुरू होगी।

Blinkit पर मिल रहा iPhone 18 Pro, Apple Store पर भारी भीड़, जानें iPhone 18 Pro का पूरा गणित | why-people-queue-at-apple-store-despite-iphone-18-pro-on-blinkit-zepto
Blinkit पर मिल रहा iPhone 18 Pro, Apple Store पर भारी भीड़, जानें iPhone 18 Pro का पूरा गणित

शानदार प्री-बुकिंग ऑफर्स

प्री-बुकिंग पर धमाकेदार ऑफर्स का फायदा उठाएं! क्रोमा और विजय सेल्स पर ICICI और SBI कार्ड से पेमेंट करने पर 6,000 रुपये का तुरंत डिस्काउंट मिलेगा। फ्लिपकार्ट से बुकिंग पर Flipkart Axis और Flipkart SBI बैंक कार्ड से 4,000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। वहीं, एपल की साइट से बुकिंग पर अमेरिकन एक्सप्रेस, एक्सिस बैंक और ICICI कार्ड से पेमेंट करने पर 5,000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा।

iPhone 17 की कीमत

iPhone 17 के 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 82,900 रुपये और 512 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,02,900 रुपये है। यह फोन मिस्ट ब्लू, लैवेंडर, व्हाइट, सेज और ब्लैक रंगों में उपलब्ध है।

Boss Scam Alert: WhatsApp पर CEO बनकर मांग रहे पैसे, I4C ने कंपनियों को किया सतर्क
Boss Scam Alert: WhatsApp पर CEO बनकर मांग रहे पैसे, I4C ने कंपनियों को किया सतर्क

iPhone 17 Pro Max की कीमत

इस फ्लैगशिप फोन के चार वेरिएंट्स हैं। 256 जीबी की कीमत 1,49,900 रुपये, 512 जीबी की 1,69,900 रुपये, 1 टीबी की 1,89,900 रुपये और 2 टीबी की 2,29,900 रुपये है।

iPhone 17 Air की कीमत

iPhone 17 Air स्काई ब्लू, क्लाउड व्हाइट, लाइट गोल्ड और स्पेस ब्लैक रंगों में उपलब्ध है। 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,19,900 रुपये, 512 जीबी की 1,54,900 रुपये और 1 टीबी की 1,59,900 रुपये है।

रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या राखी के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर?
रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या राखी के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर?

iPhone 17 Pro की कीमत

iPhone 17 Pro के तीन वेरिएंट्स हैं। 256 जीबी की कीमत 1,34,900 रुपये, 512 जीबी की 1,54,900 रुपये और 1 टीबी की 1,74,900 रुपये है।

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment