ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Samsung Galaxy S25 FE: एक्सीनोस 2400 के साथ धांसू फोन, कीमत उड़ा देगी होश!

On: सितम्बर 19, 2025 7:49 अपराह्न
Follow Us:
Samsung Galaxy S25 FE: एक्सीनोस 2400 के साथ धांसू फोन, कीमत उड़ा देगी होश!
Join WhatsApp Group

Samsung Galaxy S25 FE: Amazing phone with Exynos 2400, the price will blow your mind!: सैमसंग ने अपने नए स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी S25 FE को आखिरकार भारत में लॉन्च कर दिया है। इस महीने की शुरुआत में ही सैमसंग गैलेक्सी S25 FE को ग्लोबली लॉन्च किया गया था। सैमसंग गैलेक्सी S25 FE में एक्सीनोस 2400 प्रोसेसर दिया गया है।

इसके अलावा सैमसंग के इस फोन में 4,900mAh की बैटरी दी गई है। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। आइए जानते हैं सैमसंग गैलेक्सी S25 FE के सभी फीचर्स और कीमत के बारे में…

सैमसंग गैलेक्सी S25 FE की स्पेसिफिकेशन Samsung Galaxy S25 FE

सैमसंग गैलेक्सी S25 FE में 6.7 इंच की फुल HD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1,900 निट्स है। डिस्प्ले के साथ विजन बूस्टर और गोरिल्ला ग्लास Victus+ की प्रोटेक्शन है।

कार्ड चोरी होने पर खाली हो सकता है खाता, मोबाइल ऐप और इंटरनेट बैंकिंग से ऐसे करें बंद | how-to-block-lost-debit-credit-card-online-sms
कार्ड चोरी होने पर खाली हो सकता है खाता, मोबाइल ऐप और इंटरनेट बैंकिंग से ऐसे करें बंद

फोन में एक्सीनोस 2400 प्रोसेसर के साथ 8GB तक रैम और 512GB तक की स्टोरेज मिलेगी। फोन के साथ कंपनी ने सात साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट का वादा किया है। इसमें गूगल सर्कल टू सर्च, जेमिनी लाइव जैसे कई सारे AI फीचर्स मिलेंगे।

सैमसंग गैलेक्सी S25 FE का कैमरा

सैमसंग गैलेक्सी S25 FE में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है, दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और तीसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है। फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ AI आधारित एडिटिंग टूल मिलेंगे।

सैमसंग गैलेक्सी S25 FE की बैटरी

गैलेक्सी S25 FE में 4,900mAh की बैटरी है जिसके साथ 45W वायरड और 15W वायरलेस फास्ट चार्जिंग है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, ब्लूटूथ 5.4, GPS और USB टाइप-C है। फोन के साथ आर्मर एल्यूमीनियम फ्रेम और IP68 की रेटिंग है।

अमेज़न सेल में आईफोन 16 और 17ई पर भारी छूट: 12,900 रुपये तक घटे दाम | amazon-great-indian-festival-2026-iphone-16-iphone-17e-price-discount-offers
अमेज़न सेल में आईफोन 16 और 17ई पर भारी छूट: 12,900 रुपये तक घटे दाम

सैमसंग गैलेक्सी S25 FE की कीमत

सैमसंग गैलेक्सी S25 FE की शुरुआती कीमत 59,999 रुपये रखी गई है। इस कीमत में 8GB + 128GB वेरियंट मिलेगा, वहीं 8GB + 256GB की कीमत 65,999 रुपये और 8GB + 512GB वेरियंट की कीमत 77,999 रुपये है। कंपनी ने कहा है कि जिन ग्राहकों ने 256GB वेरियंट खरीदा है, वे फ्री में 512GB वेरियंट ले सकेंगे।

फोन के साथ 5,000 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है। सैमसंग गैलेक्सी S25 FE की बिक्री 29 सितंबर से होगी। फोन को आइसब्लू, नेवी और व्हाइट शेड्स में खरीदा जा सकता है।

व्हाट्सएप पर बार-बार टाइप करने का झंझट खत्म, ऐसे चालू करें एआई ऑटो-रिप्लाई फीचर | whatsapp-auto-reply-ai-agent-setup-guide-android-iphone
व्हाट्सएप पर बार-बार टाइप करने का झंझट खत्म, ऐसे चालू करें एआई ऑटो-रिप्लाई फीचर

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment