ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

चंद्र ग्रहण के साथ शुरू होगा 14 दिन का पितृपक्ष, 7 सितंबर से श्राद्ध का आगाज!

On: सितम्बर 6, 2025 2:29 अपराह्न
Follow Us:
चंद्र ग्रहण के साथ शुरू होगा 14 दिन का पितृपक्ष, 7 सितंबर से श्राद्ध का आगाज : The 14-day Pitrupaksha will begin with the lunar eclipse, Shraadh will begin from September 7
Join WhatsApp Group

चंद्र ग्रहण के साथ होगी श्राद्ध की शुरुआत, पंचकूला। हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार साल में 15-16 दिनों की अवधि पितरों की आत्मा की शांति के लिए निर्धारित की जाती है। इसे पितृ पक्ष कहा जाता है। इस दौरान परिजन अपने दिवंगत पूर्वजों का श्राद्ध, तर्पण और दान करते हैं। सेक्टर-16 मंदिर के पंडित ललित मोहन ने बताया कि पितृ पक्ष हर साल भाद्रपद पूर्णिमा से शुरू आश्विन अमावस्या तक चलता है। इस वर्ष पितृ पक्ष 7 सितंबर से आरंभ होगा। खास बात यह है कि इसकी शुरुआत चंद्र ग्रहण और समापन सूर्य ग्रहण के साथ हो रहा है। साथ ही इस बार पितृ पक्ष की अवधि केवल 14 दिनों की ही रहेगी।

यह जानकारी पंचकूला सेक्टर-11 के मंदिर में हुई आदर्श देवज्ञ ब्राह्मण सभा की बैठक में दी गई। बैठक में प्रधान पं. चंडीप्रसाद, पं. आनंद दूबे, पं. संजीव भट्ट, पं. जगदीश सेमवाल, पं. मोहन सेमवाल, पं. हीरामणी और पं. शिव कुमार भी उपस्थित रहे।

Blinkit पर मिल रहा iPhone 18 Pro, Apple Store पर भारी भीड़, जानें iPhone 18 Pro का पूरा गणित | why-people-queue-at-apple-store-despite-iphone-18-pro-on-blinkit-zepto
Blinkit पर मिल रहा iPhone 18 Pro, Apple Store पर भारी भीड़, जानें iPhone 18 Pro का पूरा गणित

पितृपक्ष की महत्वपूर्ण तिथियां

पंचकूला के सेक्टर-11 मंदिर में हुई आदर्श देवज्ञ ब्राह्मण सभा की बैठक में पितृपक्ष की तिथियों की जानकारी दी गई। 7 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा श्राद्ध होगा, जिसमें नाना-नानी का तर्पण किया जाएगा। 8 सितंबर को प्रतिपदा श्राद्ध, 12 सितंबर को पंचमी और षष्ठी एक साथ, 15 सितंबर को मातृ नवमी, 18 सितंबर को संन्यासियों का श्राद्ध, 20 सितंबर को चतुर्दशी पर दुर्घटना या शस्त्र से मृत लोगों का श्राद्ध और 21 सितंबर को सर्वपितृ अमावस्या होगी, जिसके साथ विसर्जन होगा।

Boss Scam Alert: WhatsApp पर CEO बनकर मांग रहे पैसे, I4C ने कंपनियों को किया सतर्क
Boss Scam Alert: WhatsApp पर CEO बनकर मांग रहे पैसे, I4C ने कंपनियों को किया सतर्क

ग्रहण और सूतक का क्या होगा असर

पंडित ललित मोहन ने बताया कि 7 सितंबर को चंद्र ग्रहण रहेगा। दोपहर 1 बजे से सूतक लग जाएगा और रात 9:57 से 1:26 बजे तक ग्रहण काल रहेगा। इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे और 8 सितंबर सुबह 5 बजे गंगाजल से स्नान और आरती के बाद ही खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि सूतक से पहले भोजन की वस्तुओं में तुलसी या कुश डालना चाहिए, ताकि ग्रहण का असर न पड़े। ग्रहण काल में भगवान का स्मरण और चंद्र मंत्र का जाप करना शुभ माना गया है। ग्रहण समाप्त होने के बाद सुबह जरूरतमंदों को अन्न और वस्त्र का दान करना चाहिए।

रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या राखी के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर?
रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या राखी के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर?

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment