ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

बिना टिकट यात्रियों की धरपकड़ के लिए अंबाला रेलवे स्टेशन पर तैनात होंगी महिला टिकट निरीक्षक

On: नवम्बर 9, 2025 5:19 अपराह्न
Follow Us:
बिना टिकट यात्रियों की धरपकड़ के लिए अंबाला रेलवे स्टेशन पर तैनात होंगी महिला टिकट निरीक्षक: Women ticket inspectors will be deployed at Ambala railway station to catch ticketless passengers
Join WhatsApp Group

अंबाला। महिला यात्रियों की सुरक्षा और उनकी परेशानियों के समाधान को लेकर अंबाला मंडल की महिला टिकट निरीक्षक टीम करेगी। इसके अलावा महिला टिकट निरीक्षक टीम के सुपुर्द कैंट स्टेशन पर आने वाले बिना टिकट यात्रियों की धरपकड़ का जिम्मा भी होगा। रेलवे स्टेशन पर लगातार बढ़ रही महिला यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे ने इस सुविधा के तहत अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश दिए हैं ताकि रेलवे के राजस्व में बढ़ोतरी की जा सके।

वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक एनके झा के अनुसार महिला टिकट निरीक्षक अपना कार्य बखूबी कर रही हैं। इसलिए उन्हें अब स्टेशन की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है ताकि वो बिना टिकट यात्रियों से जुर्माना वसूल सकें और उन्हें अधिकृत टिकट उपलब्ध करवा सकें।

क्या वाकई मुफ्त है नो कॉस्ट ईएमआई? फोन और एसी खरीदने से पहले जरूर चेक करें ये फीस | hidden-charges-reality-of-no-cost-emi-consumer-guide
क्या वाकई मुफ्त है नो कॉस्ट ईएमआई? फोन और एसी खरीदने से पहले जरूर चेक करें ये फीस

अंबाला रेलवे स्टेशन पर कर रही चेकिंग

अंबाला मंडल की महिला निरीक्षक टीम मौजूदा समय में ट्रेनों में बिना टिकट यात्रियों की धरपकड़ कर रही है। लेकिन अब कैंट स्टेशन पर लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बिना टिकट यात्रियों पर निगरानी बढ़ाने का फैसला किया है। महिला टिकट निरीक्षकों को स्टेशन के आगमन व निकासी द्वार पर तैनात किया जाएगा जोकि ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों की टिकटों की जांच करेंगी। इसके अलावा रेलवे परिसर में भी बिना टिकट घूमने वाले लोगों से जुर्माना वसलूने की कार्यवाही भी करेंगी।

अनारक्षित टिकट केंद्र पर तैनात टीम

अंबाला रेल मंडल महिला कर्मचारियों की सहभागिता को लगातार बढ़ा रहा है। इसी कड़ी में कुछ समय पहले कैंट रेलवे स्टेशन के अनारक्षित टिकट केंद्र पर भी सभी महिला कर्मचारियों की तैनाती की गई थी ताकि यात्रियों से समन्वय स्थापित करते हुए उन्हें टिकट देने का काम समुचित ढंग से हो सके। रेलवे की यह योजना काफी हद तक सफल भी रही। इसलिए अब रेलवे स्टेशन पर भी महिला टिकट निरीक्षकों की तैनाती की जाएगी।

यूपीआई पेमेंट फेल होने पर अब नहीं भरना होगा फॉर्म, भीम ऐप का माय यूपीआई करेगा तुरंत मदद | bhim-app-launches-myupi-ai-assistant-npci-features
यूपीआई पेमेंट फेल होने पर अब नहीं भरना होगा फॉर्म, भीम ऐप का माय यूपीआई करेगा तुरंत मदद

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment