ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Chandigarh June weather: मॉनसून की सुस्त चाल, बारिश और उमस के साथ तापमान रहेगा काबू में

On: June 2, 2025 8:45 AM
Follow Us:
Chandigarh June weather: मॉनसून की सुस्त चाल, बारिश और उमस के साथ तापमान रहेगा काबू में
Join WhatsApp Group

Chandigarh June weather Monsoon slow, temperature will remain under control with rain and humidity: मई का महीना इस बार पिछले साल की तुलना में ज्यादा में गर्म नहीं रहा। मई में तीन दिन ही तापमान 41 डिग्री के आसपास गया, जबकि पिछले साल 46 डिग्री तक तापमान पहुंच गया था। जून के पहले हफ्ते में भी ज्यादा गर्मी के आसार कम हैं। इसकी वजह यह है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस बना हुआ है। जो लोकलाइज सिस्टम को मजबूत से सपोर्ट कर रहा है।

Chandigarh June weather: जून में ऐसा रहेगा मौसम

यही वजह है ने कि एक दिन छोड़कर बारिश हो रही है। ऐसा मौसम अगले तीन से चार दिन बने रहने के आसार हैं। तापमान 40 डिग्री या इससे कम रहने के आसार हैं। रातें भी ज्यादा गर्म होने की संभावना कम है। चंडीगढ़ में जून में 155 एमएम बारिश सामान्य मानी जाती है। 15 जून के बाद प्री मॉनसून एक्टिविटी शुरू होने की संभावना है।

12 और 13 जून को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी की सख्त चेतावनी
12 और 13 जून को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी की सख्त चेतावनी

जून में चार-पांच वेस्टर्न डिस्टरबेंस आते हैं। इस बार भी इसके आसपास ही वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के आसार हैं। जून में औसत अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री के आसपास रहता है। इस बार भी ऐसा ही रहने की संभावना है।

ऐसा रहेगा तापमान अधिकतम न्यूनतम

1-7 जून : 38-40° 24-26°
8-15 जून : 39-41 25-27″
16-23 जून : 37-39° 24-26
24-30 जून : 36-38 23-26°

हरियाणा में 12 जून तक भीषण लू का अलर्ट, हिसार मौसम विभाग ने दी बेहद डराने वाली चेतावनी
हरियाणा में 12 जून तक भीषण लू का अलर्ट, हिसार मौसम विभाग ने दी बेहद डराने वाली चेतावनी

मुंबई से आगे नहीं बढ़ पाया मॉनसून

मुंबई तक मॉनसून पहुंच गया है, जो उसके आगे नहीं बढ़ा है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बना हुआ था, वह बढ़ने की रफ्तार कम है। नया वेदर कमजोर हो गया है। मॉनसून के आगे सिस्टम जैसे अपर एयर सर्कुलेशन या लो प्रेशर एरिया या कन्वर्जन जोन बनने के बाद ही मॉनसून आगे बढ़ेगा। अगले चार-पांच दिन महाराष्ट्र से इसके आगे बढ़ने की आसार कम हैं।

Haryana Weather Forecast: 7 जून तक जमकर बरसेंगे बादल, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Haryana Weather Forecast: 7 जून तक जमकर बरसेंगे बादल, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment