ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Chandigarh Tourism Master Plan: डिजिटल म्यूजियम, एग्जीबिशन सेंटर और स्पोर्ट्स टूरिज्म से चमकेगा शहर

On: June 2, 2025 8:11 AM
Follow Us:
Chandigarh Tourism Master Plan: डिजिटल म्यूजियम, एग्जीबिशन सेंटर और स्पोर्ट्स टूरिज्म से चमकेगा शहर
Join WhatsApp Group

Chandigarh Tourism Master Plan The city will shine with digital museum, exhibition center and sports tourism: चंडीगढ़ में टूरिज्म को प्रमोट करने के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी मिल सकती है। मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स (एमएचए) ने चंडीगढ़ प्रशासन से टूरिज्म प्रमोशन के लिए बड़े प्रोजेक्ट्स को लेकर डिटेल प्लान मांगा है। मिनिस्ट्री के निर्देशों पर प्रशासन अब टूरिज्म के लिए तैयार किए जा रहे मास्टर प्लान में भी कुछ नए प्रोजेक्ट शामिल करेगा।

इसके लिए जो कंसल्टेंट केंद्र सरकार ने हायर किया है, वही प्रशासन के टूरिज्म डिपार्टमेंट के साथ मिलकर इन प्रोजेक्ट्स का ड्राफ्ट मास्टर प्लान में शामिल करेगा। हाल ही में एमएचए सेक्रेटरी लेवल मीटिंग भी हो चुकी है। दरअसल पिछले साल ही एमएचए ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भी टारगेट बेस्ड प्रोजेक्ट्स का ब्लूप्रिंट बनाने के लिए कहा था।

Chandigarh Tourism Master Plan: प्रोजेक्ट्स को लेकर मीटिंग्स

अब एमएचए इन प्रोजेक्ट्स को लेकर मीटिंग्स कर रहा है। हाल ही में हुई मीटिंग में चंडीगढ़ प्रशासन को भी टूरिज्म को प्रमोट करने के लिए अपने प्रोजेक्ट सबमिट करने के लिए कहा गया है। केंद्र यहां से प्रोजेक्ट्स के सबमिट होने के बाद उनकी प्राथमिकताओं आधार पर उनको मंजूरी देगा और आगे फंड्स भी मंजूर होंगे।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

टूरिज्म डिपार्टमेंट नहीं बल्कि प्रशासन के अलग-अलग डिपार्टमेंट्स जैसे इंजीनियरिंग, हेल्थ, ट्रांसपोर्ट और बाकी विभागों को लेकर भी इसी तरह से काम होना है। टूरिज्म के मास्टरप्लान में प्रशासन सारंगपुर में एक बड़ा एग्जीबिशन सेंटर बनाने का प्लान शामिल करने जा रहा है। एग्जीबिशन सेंटर में लाइव कॉन्सर्ट या पांच हजार या इससे बड़ी गेदरिंग वाले इवेंट भी करवाए जाने का प्लान है।

दरअसल चंडीगढ़ में दिसंबर में सेक्टर-34 में पंजाबी सिंगर के कार्यक्रम में ज्यादा भीड़ जुट गई थी। इसलिए शहर के बाहर की तरफ लगते एरिया में एक बड़ी जगह इस तरह की बड़ी गैदरिंग वाले कार्यक्रमों के लिए तैयार करने की प्लानिंग है। सारंगपुर में करीब 40 एकड़ जमीन टूरिज्म डिपार्टमेंट के पास है।

बड़े इवेंट को यहां शिफ्ट होंगे

अगर प्लानिंग सिरे चढ़ जाती है तो चंडीगढ़ के सेक्टोरियल ग्रिड में होने वाले बड़े इवेंट को यहां शिफ्ट किया जा सकेगा। अभी इसके लिए सेक्टर- 25 के रैली ग्राउंड में कार्यक्रम करवाने के लिए मंजूरी दी जाती है। इसके अलावा सब सिटी सेंटर सेक्टर-34 में नेहरू सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट का प्रस्ताव भी इसमें शामिल होगा। यह 10 एकड़ से ज्यादा की जमीन में होगा। इसमें लाइब्रेरी, थियेटर वगैरह की फैसेलिटी होगी। ये चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा कैपेसिटी वाला थिएटर होगा।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

सेक्टर-19 में बनेगा  डिजिटल म्यूजियम 

स्वदेश दर्शन योजना के तहत चंडीगढ़ ने पहले प्रोजेक्ट के तौर पर सेक्टर-19 में एक डिजिटल म्यूजियम बनाने की मांग केंद्र से की है। इसके लिए केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ प्रशासन को डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर सबमिट करने के लिए कहा है। इस प्रोजेक्ट पर करीब 15 करोड़ रुपए खर्च होने हैं।

ली कार्बुजिए सेंटर में ये फुली डिजिटल म्यूजियम बनना है, जहां पर एआर, वीआर टेक्नोलॉजी के साथ ही तरह के इक्वीपमेंट्स रखने की तैयारी है, जहां से लोगों को चंडीगढ़ के बसने की पूरी कहानी के साथ ही चंडीगढ़ में क्या क्या जगहें हैं, टूरिस्ट प्लेस क्या हैं और क्या फैसेलिटी या खासियतें शहर की है उसको लेकर भी जानकारी मिल पाएगी।

स्पोर्ट्स और हेल्थ टूरिज्म की तरफ भी फोकस

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

नीति आयोग की मीटिंग में भी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने इन दोनों एरिया में टूरिज्म प्रमोशन के लिए केंद्र का सहयोग मांगा है। स्पोर्ट्स टूरिज्म में प्लानिंग ये है कि ज्यादा से ज्यादा नेशनल और इंटरनेशनल लेवल के टूर्नामेंट या ईवेंट्स चंडीगढ़ में हो। इसके लिए चंडीगढ़ को तैयार किया जा है।

सेक्टर-42 में ओलंपिक साइज का स्विमिंग पूल बनाया जाना है। रहा एक मल्टीपर्पज हॉल, जहां 12 गेम्स के लिए सुविधा रहेंगी। लड़कियों के लिए बड़ा हॉस्टल बनाया जाना है। 20 एकड़ जमीन मार्क की गई है। हेल्थ टूरिज्म की तरफ भी काम बढ़ाया जा रहा है। प्रशासक ने इन दोनों एरिया में टूरिज्म प्रमोशन के लिए केंद्र का सहयोग मांगा है।

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment