ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Ambala weather: अंबाला 3 डिग्री ठंडा रहेगा, 25 जून को दस्तक दे सकता है मानसून

On: June 2, 2025 8:01 AM
Follow Us:
Ambala weather: अंबाला 3 डिग्री ठंडा रहेगा, 25 जून को दस्तक दे सकता है मानसून
Join WhatsApp Group

Ambala weather 3-5 western disturbances will bring rain, humidity will trouble, monsoon will knock on June 25: जून के पहले हफ्ते में बारिश की संभावना बन रही है। मई के बाद जून में भी दिन का तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम रह सकता है। साथ ही इस महीने मौसम परिवर्तनशील रहने की उम्मीद है। 3 से 5 पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदरा भिगो सकते हैं। दूसरे सप्ताह से नमी आना शुरू हो जाएगी। तय समय पर 25 जून को मानसून दस्तक दे सकता है। इस इस वजह से बंगाल की खाड़ी से कारण अंतिम दिनों में अच्छी मानसूनी बारिश की भी संभावना बन रही है।

Ambala weather: मई में ऐसा रहा मौसम

मई में एक के बाद एक कर आए 6 पश्चिमी विक्षोभ के कारण आसमान से बरसने वाली आग से काफी राहत मिली। 3 और 4 मई को हुई बारिश ने मौसम को सुहावना कर दिया। 11 मई को फिर से पश्चिमी विक्षोभ आया, जिससे दिन व रात का तापमान गिर गया। मौसम में काफी उतार-चढ़ाव रहे।

12 और 13 जून को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी की सख्त चेतावनी
12 और 13 जून को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी की सख्त चेतावनी

बीच-बीच में दक्षिणी-पश्चिमी या दक्षिणी-पूर्वी हवाएं भी चलती रहीं। आई नमी ने पसीने छुड़वा दिए। म में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री का स्तर पार नहीं कर सका। रात का तापमान भी 29.8 डिग्री से ज्यादा नहीं गया। 25 मई से शुरू होने वाले नौतपा से एक दिन पहले ही पश्चिमी विक्षोभ आ गया। इस मौसमी सिस्टम ने नौतपा के असर को बेअसर कर दिया। मई के अंतिम दिन भी शाम को चली तेज हवाओं व बूंदाबांदी ने गर्मी के तेवर ढीले कर दिए। जून के पहले दिन आसमान साफ रहा। इस कारण तेज धूप खिली।

मई में सर्कुलेशन ने बदला मौसम का मिजाज

पंजाब के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन ने मई के तीसरे सप्ताह से ही मौसम का मिजाज बदल दिया। इस कारण पूर्वी हवाओं संग बंगाल की खाड़ी और दक्षिणी हवाओं संग अरब सागर से नमी मैदानी इलाकों में पहुंचना शुरू हो गई। इससे मौसमी सिस्टम बन गया। मई के अंतिम सप्ताह में जून जैसी उमस लोगों ने महसूस की।

हरियाणा में 12 जून तक भीषण लू का अलर्ट, हिसार मौसम विभाग ने दी बेहद डराने वाली चेतावनी
हरियाणा में 12 जून तक भीषण लू का अलर्ट, हिसार मौसम विभाग ने दी बेहद डराने वाली चेतावनी

प्री-मानसून की एक्टिविटी शुरू होंगी

जून का पहला सप्ताह गुजरने के साथ ही प्री-मानसून की एक्टिविटी शुरू हो जाएंगी। हवाओं की दिशा पूर्वी दक्षिणी होने का अनुमान है। इस कारण अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी एक साथ आएगी। इससे उमस बेहाल कर देगी। इस वजह से ही मानसून के 25 जून को दस्तक देने की उम्मीद बन रही है। 25 से 30 जून तक अच्छी बारिश की भी संभावना है।

Haryana Weather Forecast: 7 जून तक जमकर बरसेंगे बादल, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Haryana Weather Forecast: 7 जून तक जमकर बरसेंगे बादल, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment