ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट! आज 19 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम, IMD की ताजा भविष्यवाणी!

On: अगस्त 19, 2025 8:29 पूर्वाह्न
Follow Us:
Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट! आज 19 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम, IMD की ताजा भविष्यवाणी!
Join WhatsApp Group

Delhi Weather Today: Rain alert in Delhi-NCR! How will the weather be today on 19th August, latest forecast by IMD!: नई दिल्ली | दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज हर दिन बदल रहा है। कभी तेज धूप और उमस से लोग परेशान हैं, तो कभी बादल छाकर झमाझम बारिश हो रही है।

सोमवार को भी राजधानी में ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रहे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश ने मौसम को थोड़ा सुहाना किया। लेकिन उमस ने लोगों को राहत नहीं दी। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। आइए, जानते हैं आज 19 अगस्त 2025 को दिल्ली-एनसीआर का मौसम कैसा रहेगा।

दिल्ली में आज का मौसम Delhi Weather Today

39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल | haryana-weather-update-western-disturbance-rain-alert-october-temperature-drop
39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल

आज सुबह दिल्ली-एनसीआर में अच्छी-खासी धूप देखने को मिली, लेकिन मौसम विभाग (IMD) ने दिन में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, दिल्ली में किसी तरह का कोई रेड अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

गाजियाबाद और नोएडा में थंडरस्टॉर्म का अलर्ट है, जहां मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी दी गई है। वहीं, गुरुग्राम और फरीदाबाद में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। IMD के मुताबिक, आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

दिल्ली-NCR में अगले 5 दिन का मौसम

हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात | haryana-monsoon-2026-deficit-drought-rain-data-groundwater-impact
हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात

मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में 20 और 21 अगस्त को भी आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है।

22 अगस्त को भी आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और बारिश की संभावना बनी रहेगी। इसके बाद 23 और 24 अगस्त को भी बादल और बारिश का दौर जारी रह सकता है, साथ ही कुछ इलाकों में तूफान की भी आशंका है। दिल्लीवासियों को उमस और बारिश के मिश्रित मौसम के लिए तैयार रहना होगा।

हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक | haryana-weather-update-monsoon-withdrawal-dry-weather-temperature-forecast
हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment