ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

हरियाणा में मौसम का यू-टर्न: आज रात से 50 KM की रफ्तार से आंधी और बारिश का अलर्ट

On: May 10, 2026 11:39 AM
Follow Us:
हरियाणा में मौसम का यू-टर्न: आज रात से 50 KM की रफ्तार से आंधी और बारिश का अलर्ट
Join WhatsApp Group

चंडीगढ़, 10 मई (हरियाणा न्यूज पोस्ट)। हरियाणा के आसमान पर आज रात से बादलों का डेरा शुरू होने वाला है। पिछले दो दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और चिपचिपी उमस झेल रहे प्रदेशवासियों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है। इसका सीधा असर दक्षिण-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी हरियाणा के जिलों पर पड़ेगा, जहां आंधी और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।

50 की रफ्तार से चलेगी आंधी, इन जिलों पर रहेगा साया

मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि सिरसा, हिसार, फतेहाबाद और भिवानी के साथ-साथ उत्तरी बेल्ट के अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में मौसम का मिजाज सबसे ज्यादा बिगड़ेगा। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है। तेज हवाओं के साथ आसमानी बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राजस्थान के ऊपर बने साइक्लोनिक सरकुलेशन के कारण 11 से 13 मई के बीच प्रदेश में आंशिक बादलवाई बनी रहेगी।

सिरसा सबसे गर्म, रोहतक में रातें ठंडी

प्रदेश में गर्मी का टॉर्चर भी लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान सिरसा जिला सबसे तपता हुआ इलाका रहा, जहां पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। वहीं, करनाल, हिसार, यमुनानगर, फरीदाबाद और गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास बना हुआ है। दिन के तापमान में 1.2 डिग्री की औसतन बढ़ोतरी हुई है। दूसरी ओर, रातों का मौसम अभी भी सुकून दे रहा है। रोहतक में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम रहा। हालांकि, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में भी आंशिक बढ़ोतरी होने के संकेत हैं।

Haryana Weather: 11 मई से फिर आएगी आंधी-बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Haryana Weather: 11 मई से फिर आएगी आंधी-बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

किसानों और आम जनता के लिए विशेष हिदायत

बदलते मौसम को देखते हुए प्रशासन और मौसम विभाग ने आम जनता के साथ-साथ किसानों को भी सतर्क रहने को कहा है। डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, 14 मई तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। आंधी और बारिश की स्थिति में बिजली के खंभों और पेड़ों से दूर रहने की सलाह दी गई है। जिन किसानों की फसलें खुले में पड़ी हैं या कटाई का काम चल रहा है, उन्हें मौसम के बिगड़ते मिजाज को देखते हुए सुरक्षित प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं।

Haryana Weather: 11 मई से फिर आएगी आंधी-बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम अपडेट और भरोसेमंद पूर्वानुमान के लिए Haryana News Post पर नज़र बनाए रखें।

हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, 12 मई तक बदलेगा मौसम का मिजाज
हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, 12 मई तक बदलेगा मौसम का मिजाज

हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, 12 मई तक बदलेगा मौसम का मिजाज

हरियाणा वेदर अलर्ट: सिरसा और हिसार समेत 4 जिलों में आएगी धूल भरी आंधी, मौसम विभाग का येलो अलर्ट

हरियाणा वेदर अलर्ट: सिरसा और हिसार समेत 4 जिलों में आएगी धूल भरी आंधी, मौसम विभाग का येलो अलर्ट
हरियाणा वेदर अलर्ट: सिरसा और हिसार समेत 4 जिलों में आएगी धूल भरी आंधी, मौसम विभाग का येलो अलर्ट

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now