ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Panipat weather: धुंध बढ़ी तो बढ़ा खतरा! प्रदूषण की मार से स्लो हुई सड़कें, लोग हुए परेशान

On: नवम्बर 25, 2025 5:21 अपराह्न
Follow Us:
Panipat weather: धुंध बढ़ी तो बढ़ा खतरा! प्रदूषण की मार से स्लो हुई सड़कें, लोग हुए परेशान
Join WhatsApp Group

Panipat weather: पानीपत में बढ़ती सर्दी और धुंध के बीच प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़-घट रहा है, जिससे लोगों की दिनचर्या और सफर दोनों प्रभावित हो रहे हैं।

सर्दी बढ़ने के साथ ही हवा की गुणवत्ता एक बार फिर आंख मिचौली कर रही है। कभी एक्यूआई नीचे आता है तो कभी अचानक बढ़ जाता है। रविवार को जहां एक्यूआई 350 पर पहुंच गया था, वहीं सोमवार को यह गिरकर 186 दर्ज हुआ। लेकिन राहत ज्यादा देर नहीं रही मंगलवार को एक्यूआई वापस उछलकर 250 पर पहुंच गया।

धुंध के साथ बढ़ती प्रदूषण की परत ने न सिर्फ हवा को भारी कर दिया है, बल्कि सड़क पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी होने लगी है। लोग सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और थकान जैसी समस्याएं महसूस कर रहे हैं।

हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात | haryana-monsoon-2026-deficit-drought-rain-data-groundwater-impact
हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात

Panipat weather: ठंड बढ़ी, पर प्रदूषण कम नहीं हुआ

आमतौर पर सर्दियों की शुरुआत के साथ प्रदूषण थोड़ा कम होता है, लेकिन इस बार हालात उलट हैं। नवंबर खत्म होने को है, तापमान लगातार नीचे जा रहा है और लोग गरम कपड़ों पर निर्भर हो गए हैं, लेकिन हवा अभी भी जहरीली बनी हुई है।

रविवार को एक्यूआई जहां 350 था, मंगलवार को यह 225 दर्ज किया गया। लगातार बढ़-घट रहा प्रदूषण लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है।

दो पहिया चालकों के लिए बढ़ी दिक्कत

सुबह और शाम धुंध ज्यादा घनी हो जाती है, और उसी के साथ प्रदूषण की मोटी परत भी हवा में तैरने लगती है। इससे टू-व्हीलर चलाना और मुश्किल हो गया है।

हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक | haryana-weather-update-monsoon-withdrawal-dry-weather-temperature-forecast
हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक

इसराना निवासी पिंकी ने बताया
“मैं रोज सुबह 8 बजे पानीपत ड्यूटी जाती हूं और शाम 5 बजे निकलती हूं। पहले मैं स्कूटी से आती-जाती थी, लेकिन अब धुंध और प्रदूषण के कारण स्कूटी चलाना मुश्किल हो गया है। इसलिए मजबूरी में बस से सफर कर रही हूं।”

आने वाले दिनों में और बढ़ेगी ठंड

मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार के अनुसार,
“नवंबर खत्म होने से पहले न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे जा सकता है। दिसंबर की शुरुआत में यह 7 डिग्री तक पहुंच सकता है। सुबह और शाम धुंध का असर और बढ़ेगा, जिससे विजिबिलिटी भी प्रभावित होगी।”

25 साल में 9वीं बार प्यासा रह गया हरियाणा, सीजन में 22 फीसदी कम बारिश ने बढ़ाई चिंता | haryana-monsoon-withdrawal-dry-weather-update-rainfall-deficit-farmers-advisory
25 साल में 9वीं बार प्यासा रह गया हरियाणा, सीजन में 22 फीसदी कम बारिश ने बढ़ाई चिंता

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment