Himachal Aaj ka Mausam: हिमाचल में 27 अगस्त तक बिगड़ा रहेगा मौसम

Himachal Aaj ka Mausam: हिमाचल में 27 अगस्त, 2023 को कई जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग (IMD, Shimla) के अनुसार हिमाचल में बारिश और बिजली कड़कने की जानकारी मिली है। आईएमडी के अनुसार हिमाचल का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने की संभावना है।
बारिश से अब तक 15 लोगों की मौत
मंगलवार रात से लगातार चल रही तेज बारिश एक बार फिर से हिमाचल प्रदेश में तबाही लाई। प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल फटने, भूस्खलन और बाढ़ आने से 15 लोगों की मौत हो गई। जबकि कुछ लोग मलबे में दबे हैं। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में खतरे की जद में आए सैकड़ों घरों को भी खाली कराया गया है।
भारी बारिश के चलते दो दिन के लिए स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। हिमाचल में कई क्षेत्रों में सोमवार से लगातार हो रही बारिश तथा बादल फटने के कारण नदी-नालों का जल स्तर बढ़ने और भूस्खलन की घटनाएं फिर होने लगी हैं।
मौसम विभाग ने राज्य के आठ जिलों शिमला, सिरमौर, बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, कुल्लू और ऊना में भारी बारिश का लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।
कहां कितनी बारिश (मिलीमीटर में)
कांगड़ा एग्रो 273.4
सुजानपुर टिहरा 254.0
धर्मशाला 250.2
पालमपुर 220.0
गुलेर 191.0
जोगिंद्रनगर 178.0
नगरोटा सूरियां 175.8
कटौला 172.3
सुंदरनगर 168.4
बलद्वाड़ा 146.9
मंडी 139.6
शिमला एइआरओ 131.6
धर्मशाला 127.5
बरठीं 126.2
शिमला 126.0
बरठीं 119.5
गोहर 119.0
नाहन 106.8
घुमारवीं 98.0
कसौली 96.0
पांवटा 93.4
डलहौजी 83.0
नादौन 82.6
बिलासपुर 80.2
अर्की 80.0
800 से ज्यादा सड़कें प्रभावित
शिमला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी भारी बारिश जारी है। इससे जगह-जगह भूस्खलन से घरों, गौशालाओं, दुकानों, सड़कों को नुकसान हो रहा है। भारी बारिश के बाद चंडीगढ़-शिमला, चंडीगढ़-मनाली फोरलेन सहित 800 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई हैं। बद्दी को चंडीगढ़ के साथ जोड़ने वाला पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे बद्दी का चंडीगढ़ से संपर्क टूट गया है। आज और कल प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।