1. Home
  2. मौसम

Delhi NCR 24 March Aaj ka Mausam: क्या दिल्ली में बारिश लाएगी राहत? जानें पश्चिमी विक्षोभ का असर

Delhi NCR 24 March Aaj ka Mausam: क्या दिल्ली में बारिश लाएगी राहत? जानें पश्चिमी विक्षोभ का असर
Delhi NCR  Aaj Aur ka Mausam: दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, तापमान 36-37 डिग्री तक जा सकता है। 24 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बदलेगा। तेज हवाएं और बादल आएंगे, पहाड़ों पर बारिश होगी। IMD के मुताबिक, दिल्ली में 27-29 मार्च को राहत मिल सकती है। मौसम अपडेट के लिए बने रहें।
Delhi NCR 24 march Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों सूरज की तपिश लोगों को परेशान कर रही है। तेज धूप और बढ़ते तापमान ने गर्मी का एहसास और साफ कर दिया है। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि अभी बारिश की कोई उम्मीद नहीं है, जिससे दिल्ली में तापमान और ऊपर जा सकता है। लेकिन राहत की बात ये है कि 24 मार्च की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने वाला है। इसका असर दिल्ली सहित पहाड़ी इलाकों में भी दिखेगा। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

Delhi NCR 24 March Aaj ka Mausam: क्या दिल्ली में बारिश लाएगी राहत?

आईएमडी के ताजा अपडेट के मुताबिक, दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा। दिन में तेज धूप निकलेगी, जिससे अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक रह सकता है। 26 मार्च तक मौसम का ऐसा ही हाल रहेगा, और तापमान 36-37 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस दौरान गर्मी का सितम और बढ़ेगा। लेकिन 27 से 29 मार्च के बीच मौसम में बदलाव आएगा। इस दौरान बादल छाएंगे और 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इससे अधिकतम तापमान में कमी और न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।

पहाड़ों पर बारिश, दिल्ली में भी असर

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ 24 मार्च की रात से एक्टिव होगा। इसके चलते जम्मू-कश्मीर में 24 से 28 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 26 मार्च को कुछ इलाकों में भारी बारिश का भी अनुमान है। हिमाचल प्रदेश में 24 से 27 मार्च तक बारिश के आसार हैं, वहीं उत्तराखंड में 26-27 मार्च को बारिश हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर में भी इस विक्षोभ का हल्का असर देखने को मिलेगा, जिससे मौसम सुहाना हो सकता है।

Delhi Weather News: दिल्ली में गर्मी का कहर शुरू, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।
whtsapp-img
News Hub