1. Home
  2. मौसम

Rakshabandhan weather of Himachal: हिमाचल प्रदेश में राखी पर साफ रहेगा मौसम

Rakshabandhan weather of Himachal: हिमाचल प्रदेश में राखी पर साफ रहेगा मौसम 
Rakshabandhan weather of Himachal में हम आपको लेटेस्‍ट अपडेट देंगे कि 30 अगस्‍त, 2023 को Himachal ka Mausam कैसा रहेगा। इसके साथ ही पूरे सप्‍ताह मौसम का पूर्वानुमान कैसा रहेगा और अगले सप्‍ताह कैसा रहेगा वेदर इसकी जानकारी भी देंगे।  

Rakshabandhan weather of Himachal: Himachal Aaj ka Mausam: हिमाचल में 30 अगस्‍त, 2023 को कई जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग (IMD, Shimla) के अनुसार हिमाचल में बारिश और बिजली कड़कने की जानकारी मिली है। आईएमडी के अनुसार हिमाचल का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 31 अगस्त तक मौसम साफ रहने की संभावना है।  इस दौरान अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। हालांकि, 1 से 4 सितंबर तक कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। मौसम साफ रहने से सड़कों की बहाली के कार्यों में भी तेजी आने की उम्मीद है। 

एचआरटीसी की 100 बसें रूटों पर फंसीं

आपदा के बाद हिमाचल में एचआरटीसी के 907 रूटों पर अभी तक बस सेवा बहाल नहीं हो पाई है। निगम की 100 बसें विभिन्न रूटों पर फंसी हुई हैं। कुल्लू डिपो के सबसे अधिक 132, रामपुर के 104, मंडी के 81 और सरकाघाट के 88 रूट प्रभावित हैं। एचआरटीसी के तारादेवी डिपो के 65 रूटों पर भर अब तक बस सेवा ठप है।

मंडलीय कार्यशाला तारादेवी की 38 में से 32 वोल्वो ही संचालित हो रही हैं, जबकि 6 वोल्वो सेवाएं बंद हैं। भूस्खलन के बाद सड़कें बंद होने से विभिन्न रूटों पर निगम की बसें फंसी हुई हैं। सरकाघाट में सबसे अधिक 16, मंडी में 15, रामपुर में 13 जबकि कुल्लू और केलांग में 12-12 बसें रूटों पर फंसी हैं। बसें संचालित न होने और यात्रियों की संख्या कम होने से निगम को रोजाना करोड़ों का नुकसान हो रहा है।

कहां कितना न्यूनतम तामपान

शिमला में न्यूनतम तापमान 14.0, सुंदरनगर 16.4, भुंतर 15.9, कल्पा 8.5, धर्मशाला 16.4, ऊना 19.2, नाहन 22.1, केलांग 6.7, पालमपुर 15.5, सोलन 14.6, मनाली 11.7, कांगड़ा 18.5, मंडी 17.1, बिलासपुर 19.9, चंबा 17.7, डलहौजी 14.2, जुब्बड़हट्टी 16.9, कुफरी 12.8, कुकुमसेरी 7.2, नारकंडा 10.3, रिकांगपिओ 12.3, सेऊबाग 14.5, धौलाकुआं 20.9, बरठीं 19.6, समदो 13.0, पांवटा साहिब 23.0, सराहन 14.0 और देहरागोपीपुर में 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।
whtsapp-img
News Hub