Rakshabandhan Weather of Uttarakhand: उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में मानसून पर बड़ा अपडेट

Rakshabandhan Weather of Uttarakhand: उत्तराखंड में 30 अगस्त, 2023 को बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD, Dehradun) के अनुसार उत्तराखंड का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने की संभावना है।
रक्षाबंधन के दिन बारिश होगी?
रक्षाबंधन के दिन बारिश होगी या लोगों को राहत मिलेगी, उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में बड़ा अपडेट सामने आया है। उत्तराखंड में अब मानसून कमजोर पड़ने लगा है। अगले पांच दिन मौसम साफ रहने के आसार और तापमान में बढ़ोत्तरी भी हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिन प्रदेश में बारिश को लेकर किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं है। तीन से पांच सितंबर के बीच कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम खुलने से चारधाम यात्रा पकड़ेगी जोर
मौसम खुलने से चारधाम यात्रा के फिर से जोर पकड़ेगी की उम्मीद है। जो पिछले करीब सवा दो महीने से प्रभावित है। मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने कहा कि अब मौसम सामान्य हो गया है। आवागमन किया जा सकता है। मौसम के लिहाज से कोई रूकावट नहीं है।
ऐसा रहा तापमान
देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 33.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 24.4 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
साफ रहेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले सप्ताह में उत्तराखंड में वर्षा का दौर थमने की संभावना हैं। केवल आज कहीं-कहीं बादल छाये रहने व बहुत हल्की वर्षा हो सकते हैं। ज्यादातर जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आने वाले दिन अब धूप खिली रहेगी और साथ ही मौसम साफ रहने का अनुमान है।
गों को थोड़ी राहत मिलती दिखाई दे सकती है। आज प्रदेशभर के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाये रहने व एक से दो दौर हल्की वर्षा भी हो सकती है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।