1. Home
  2. मौसम

Today Weather : भीषण ठंड का सितम, जमा गया रेगिस्तान, कश्मीर में रातें ठंडी, दिन ज्यादा गर्म

Today Weather : भीषण ठंड का सितम, जमा गया रेगिस्तान, कश्मीर में रातें ठंडी, दिन ज्यादा गर्म
Today Weather News : मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में यह पिछले 5 साल में सबसे कम न्यूनतम तापमान है। एनसीआर में भी घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी अब भी शून्य तक पहुंच रही है।

Haryana News Post, (नई दिल्ली) Today Weather News : उत्तर भारत में भीषण सर्दी का सिलसिला जारी है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व राजस्थान सहित पूरे क्षेत्र में इन दिनों शीत लहर के साथ  कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

दिल्‍ली और राजस्‍थान ने रिकॉर्ड तोड़ा

दिल्ली व राजस्थान के रेगिस्तान में तो ठंड ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शुक्रवार दिल्ली में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। बर्फीली हवाओं के चलते यहां  न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री  तक पहुंच गया।

उधर, पहाड़ों और मैदानी इलाकों से चलने वाली शुष्क व ठंडी हवाओं ने राजस्थान के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान को सबसे निचले स्तर पर पहुंचा दिया है। राजस्थान में सबसे ठंडा सीकर (रेगिस्तान) रहा।

हरियाणा में शीत लहर

यहां तापमान सीजन में पहली बार शून्य से नीचे चला गया -05 पहुंच गया। हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री दर्ज किया गया।  भिवानी में 3.9 डिग्री हिसार और अंबाला में न्यूनतम तापमान  5.1 डिग्री रहा।

चंडीगढ़ में तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया।  पंजाब के फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री रहा। जम्मू-कश्मीर में भी  तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। यहां रातें ठंडी हो रही हैं और सामान्य दिनों की तुलना में दिन ज्यादा गर्म हो गया है।

कश्मीर,  वर्तमान में  40 दिन की कठोर सर्दियों का समय चिल्ला-ए-कलां की चपेट में है।  इस दौरान घाटी में शीत लहर चलती है और तापमान काफी गिर जाता है। यहां तक कि पाइप में पानी जमने लगता है।

हिमाचल में 2 दिन बारिश व बर्फबारी का अनुमान

हिमाचल प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में दो दिन 16 व 17 जनवरी को बारिश-बर्फबारी का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने यह जानकारी दी है।

वहीं राज्य के मैदानी क्षेत्रों में 14 जनवरी तक  कोहरे का येलो अलर्ट जारी है। है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है।

Weather Today: उत्तर भारत को बारिश व बर्फबारी का इंतजार, मैदानों में ठंड बरकरार


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।