1. Home
  2. मौसम

Weather News: उत्तर भारत अभी सताएगी सर्दी, दिल्ली में 9 जनवरी को बारिश होने की उम्म्मीद और लुढ़केगा रात का तापमान

Weather News: उत्तर भारत अभी सताएगी सर्दी, दिल्ली में 9 जनवरी को बारिश होने की उम्म्मीद और लुढ़केगा रात का तापमान
Weather Update: हरियाणा के हिसार में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं पंजाब के पटियाला में तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 8.1 डिग्री सेल्सियस कम था।

Haryana News Post, (नई दिल्ली) Weather News : उत्तर भारत के पहाड़ों से लेकर मैदानों तक सर्दी  का सितम जारी है। शुक्रवार को भी अधिकांश राज्यों व आसपास घने कोहरे के साथ ही शीतलहर का प्रकोप जारी रहा।

दिल्ली में 9 जनवरी को बारिश होने की उम्म्मीद

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, पंजाब-हरियाणा, दिल्ली व पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है और फिलहाल इससे राहत के आसार नहीं हैं। आईएमडी अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को उत्तर भारत में अधिकतम तापमान 12 से 18 डिग्री सेल्यिसम के बीच रहा, जो सामान्य से काफी कम है।

वहीं लगातार बादल छाए रहने की वजह से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-6 डिग्री नीचे गिर गया है।

बता दे कि यदि अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5-6.4 डिग्री नीचे चला जाता है तो कोल्ड डे घोषित किया जाता है और अगर यह  सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे चला जाता है तो गंभीर ठंडा दिन घोषित किया जाता है।

मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगले कुछ दिन में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड बढ़ने के आसार हैं। अधिकारियों ने बताया है कि दिल्ली के कुछ इलाकों में 9 जनवरी को बारिश होने की उम्म्मीद  है और इसके बाद यहां का तापमान और अधिक गिर जाएगा।

हरियाणा का मौसम 

हरियाणा के हिसार में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं पंजाब के पटियाला में तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 8.1 डिग्री सेल्सियस कम था।

आईएमडी महानिदेशक डॉक्टर मृत्युंजय महापात्र ने कहा है कि पांच से 11 जनवरी के बीच रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है और इसके प्रभाव से मध्य भारत में शीतलहर की स्थिति गंभीर हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में अगले दो दिनों के लिए कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं स्काईमेट वेदर एजेंसी के मुताबिक, तमिलनाडु में आठ जनवरी तक भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा केरल में छह जनवरी और कर्नाटक में पांच जनवरी को भारी बारिश होने का अनुमान है।

संडे के बाद बढ़ेगा अधिकतम और न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग का कहना है कि रविवार के बाद उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

हालांकि मध्य प्रदेश, राजस्थान, दक्षिण हरियाणा और दक्षिण उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले हफ्ते की शुरुआत में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की संभावना जताई है।

उत्तर पश्चिम भारत और पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश व बर्फबारी के आसार

उत्तर पश्चिम भारत और पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में आठ से दस जनवरी के बीच बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी है। पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली में छह जनवरी को भी कोल्ड डे से लेकर गंभीर कोल्ड डी की स्थिति की संभावना है।

वहीं मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के उत्तरी हिस्से और उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में दिन का तापमान कम होने से कोल्ड डे की स्थिति पैदा हो सकती है।

Weather News: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत नॉर्थ-वेस्ट और सेंट्रल दिल्ली में दो जनवरी तक हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।