1. Home
  2. मौसम

Weather News : पंजाब, हरियाणा, पूर्वी उत्तरप्रदेश, दिल्ली और देश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में 2 दिन रहेगा घना कोहरा

Weather News : पंजाब, हरियाणा, पूर्वी उत्तरप्रदेश, दिल्ली और देश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में 2 दिन रहेगा घना कोहरा
Weather Update: दिल्ली में अगले कुछ दिन तक घना कोहरा रहेगा, जिसकी वजह से 6 और 7 जनवरी को येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। आने वाले दिनों में यहां न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और अधिकतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

Haryana News Post, (नई दिल्ली) Weather News : देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के अधिकतर मैदानी से लेकर पहाड़ी राज्यों में घने कोहरे के साथ ही शीतलहर और कंपकंपाती ठंडा का कहर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड व कोहरा घटने के आसार नहीं हैं। सुबह और शाम के समय ज्यादा परेशानी हो सकती है।

रविवार को हालांकि हरियाणा के अंबाला व आसपास और चंडीगढ़ में दोपहर बाद हल्की धूप निकली और इससे कुछ देर के लिए लोगों ने राहत महसूस की, लेकिन आने वाले दिनों में अभी कोहरा व ठंडी हवाएं और सताएंगी।

दिल्ली में 7-9 डिग्री रहेगा न्यूनतम तापमान

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में अगले कुछ दिन तक घना कोहरा रहेगा, जिसकी वजह से 6 और 7 जनवरी को येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। आने वाले दिनों में यहां न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और अधिकतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञानियों ने बताया कि शनिवार को दिल्ली, पंजाब हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों के अधिकांश हिस्सों में कोल्ड डे से लेकर सीवियर कोल्ड डे के हालात बने रहे और देश के इन राज्यों में अगले दो दिन तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी।  

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक पंजाब, हरियाणा, पूर्वी उत्तरप्रदेश, दिल्ली और देश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में घना कोहरा रहेगा। इसके बाद फॉग से राहत मिलने के आसार है।    कोहरे के साथ ही कोल्ड व सीवियर कोल्ड डे की वजह से आवाजाही लगातार प्रभावित हो रही है।

अधिकांश ट्रेनों और फ्लाइट्स का अपने निर्धारित समय से लेट चलना जारी है। दिल्ली के एम्स अस्पताल के पास शनिवार सुबह घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 200 मीटर से कम रिकॉर्ड की गई। बिहार की राजधानी पटना में शनिवार सुबह घना कोहरा देखने को मिला। राजस्थान के माउंट आबू में गाड़ियों पर बर्फ की हल्की परत देखने को मिली। तमिलनाडु में मौसम विभाग ने भारी बारिश को कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

पंजाब, हरियाणा में तापमान 6 से 9 डिग्री के बीच

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री के बीच बना हुआ है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हिस्सों और उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश के हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री बना हुआ है।

इसके अलावा बाकी उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, आंतरिक ओडिशा और पश्चिम बंगाल में न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री के बीच बना हुआ है। 

Weather News: उत्तर भारत अभी सताएगी सर्दी, दिल्ली में 9 जनवरी को बारिश होने की उम्म्मीद और लुढ़केगा रात का तापमान


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।