1. Home
  2. Bollywood

Bollywood : केबीसी के मंच पर पहुंचे अक्षय कुमार, महिलाओं को सिखाया सेल्फ डिफेंस

Bollywood : केबीसी के मंच पर पहुंचे अक्षय कुमार, महिलाओं को सिखाया सेल्फ डिफेंस
Bollywood News: अमिताभ की रिक्वेस्ट पर अक्षय महिलाओं को सेल्फ डिफेंस के बारे में जानकारी देते हैं। अक्षय कहते हैं आपको मजाक लगेगा, लेकिन चिल्लाना सबसे बेहतर सेल्फ डिफेंस है। अक्षय एक महिला के साथ सेल्फ डिफेंस की इस तकनीक को करके भी दिखाते हैं।

Haryana News Post : KBC :  अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार ने अपनी-अपनी फिल्मों में कई तरह के स्टंट किए हैं। उन्होंने स्टंट के चलते कई बार अपनी जान जोखिम में भी डाली है। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के मंच पर भी आप जल्द बॉलीवुड के एक्शन किंग अक्षय कुमार को देखेंगे।

क्योंकि KBC में अक्षय कुमार महिलाओं को सेल्फ डिफेंस सिखाएंगे। केबीसी शो का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें दिखाया गया है कि अमिताभ बच्चन अक्षय कुमार से कहते हैं कि क्या वो कोई तकनीक कर सकते हैं, जिन्हें देखकर महिलाएं समझ सकें कि वो क्या सिखाते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

Read Also: 2023 Bollywood Movies list : जानिए 2023 में कौन-कौन सी फिल्में होंगी रिलीज?

अक्षय ने महिलाओं को क्या जानकारी दी?

अमिताभ की रिक्वेस्ट पर अक्षय महिलाओं को सेल्फ डिफेंस के बारे में जानकारी देते हैं। अक्षय कहते हैं आपको मजाक लगेगा, लेकिन चिल्लाना सबसे बेहतर सेल्फ डिफेंस है। अक्षय एक महिला के साथ सेल्फ डिफेंस की इस तकनीक को करके भी दिखाते हैं। दर्शकों को दिखाने के लिए अक्षय एक महिला की तरफ जैसे आगे बढ़ते हैं तो वो जोर से चिल्लाने लगती है। अक्षय ने सभी महिलाओं को अपने सेल्फ डिफेंस में ये तरीका अपनाने की सलाह दी।

केबीसी के मंच पर छाया सन्नाटा

Read Also: Bollywood News : सिनेमाघरों में आज रिलीज हुई फिल्मी 'मिली', कहानी जानने के लिए पढ़ें रिव्यू...

अक्षय आगे कहते हैं सेल्फ डिफेंस का दूसरा तरीका आब्जरवेशन है। सोचिए आप अगर रात में कहीं जा रही हैं और सुनसान इलाका है तो आपको अलर्ट रहना चाहिए। आप जहां चल रही हैं वहां कहां दरवाजा है, कहां खिड़की है, ईंट कहां पड़ी है। आपको अपने आस-पास हर चीज पर नजर रखनी चाहिए। अक्षय जब महिलाओं को सेल्फ डिफेंस सिखाते हैं तो पूरे स्टूडियों में सन्नाटा पसर जाता है। सभी अक्षय की बातों को काफी ध्यान से सुनते हैं।

अक्षय फिल्म सेल्फी में आएंगे नजर?

शो के इस प्रोमो वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। अक्षय ने जिस तरह से महिलाओं को सेल्फ डिफेंस सिखाया है, वो यकीकन उनके काफी काम आने वाला है। अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें तो बॉक्स आफिस पर उनके सितारे गर्दिश में हैं।

अक्षय कुमार की कई फिल्में कुछ कमाल नहीं कर पाईं। एक्टर की फिल्म पृथ्वीराज, रक्षाबंधन और रामसेतु का बिजनेस काफी ठंडा रहा। अब अक्षय फिल्म सेल्फी में नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास गोरखा भी है। अब देखते हैं कि अक्षय की आने वाली फिल्में बॉक्स आफिस पर क्या कमाल दिखाती हैं।

हमें ट्विटर और गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।