1. Home
  2. Business

Business Ideas: जानिए स्ट्रॉबेरी की खेती कितने दिनों में होगी तैयार, कितना होगा मुनाफा

Business Ideas: जानिए स्ट्रॉबेरी की खेती कितने दिनों में होगी तैयार, कितना होगा मुनाफा

Business : स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए सबसे सही समय होता है सितंबर-अक्टूबर का। इस दौरान आप स्ट्रॉबेरी के बीज लगाकर उसकी नर्सरी तैयार कर सकते हैं। करीब महीने भर में पौधे खेत में लगाने लायक हो जाएंगे। स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए 20-30 डिग्री का तापमान रखना सही होता है।

Haryana News Post : Business Tips : पारंपरिक फसलों की खेती में लगातार होते नुकसान को देखते हुए किसान अब मुनाफे वाली फसलों की तरफ तेजी से रुख कर रहे हैं। पिछले कुछ सालों में जिन फसलों की खेती को लेकर किसानों की दिलचस्पी बढ़ी है, उसमें स्ट्रॉबेरी की खेती भी शामिल है। इसकी खेती किसान पॉलीहाउस, हाइड्रोपॉनिक्स जैसे तकनीकों के सहारे कर सकते हैं। पहाड़ी क्षेत्रों के साथ-साथ अब मैदानी इलाकों में भी इसकी खेती बड़े पैमाने पर होने लगी है। तो चलिए जानते हैं कैसे करें स्ट्रॉबेरी की खेती, कितनी लगेगी लागत, कितनी होगी कमाई।



कैसे होती है स्ट्रॉबेरी की खेती?

Read Also: Business : हर माह होगी लाखों की कमाई, घर की छत पर ही शुरू करें ये धाकड़ बिजनेस

स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए सबसे सही समय होता है सितंबर-अक्टूबर का। इस दौरान आप स्ट्रॉबेरी के बीज लगाकर उसकी नर्सरी तैयार कर सकते हैं। करीब महीने भर में पौधे खेत में लगाने लायक हो जाएंगे। स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए 20-30 डिग्री का तापमान रखना सही होता है।

अगर आप अच्छी पैदावार चाहते हैं तो बलुई-दोमट मिट्टी वाला खेत चुनें। खेत में स्ट्रॉबेरी लगाने से पहले पर्याप्त मात्रा में गोबर की खाद डालें। ताकि पैदावार अच्छी हो। सिंचाई के लिए ड्रिप इरिगेशन का इस्तेमाल करना चाहिए। ताकि पानी भी बचे और साथ ही फर्टिलाइजर आदि देने में आसानी हो सके।
 


ये जलवायु उपयुक्त?



बता दें स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए 20 से 30 डिग्री का तापमान उपयुक्त माना जाता है। इसके लिए बलुई दोमट मिट्टी का चुनाव किया जाना चाहिए। हालांकि इसकी खेती किसी भी प्रकार की मिट्टी पर की जा सकती है।  5.5 से 6.5 पीएच मान की मिट्टी इसकी खेती के लिए बेहतर है। इसकी खेती के लिए सबसे पहले नर्सरी की तैयारी की जाती है, जो बुवाई से तीन-चार महीने पहले शुरू की जाती है। इसके बाद इसके पौधे को खेतों में लगा दिया जाता है।

कितने दिनों में तैयार होती है फसल?



स्ट्रॉबेरी की फसल 40 से 50 दिनों में पूरी तरह से तैयार हो जाती है। फसल तैयार होने के बाद आप इसकी तुड़ाई कर सकते हैं। अगर सही तरीके से इसके पौधों की देखभाल की जाए तो निश्चित ही किसान एक एकड़ में तकरीबन 80 से 100 क्विंटल फलों का उत्पादन कर सकते हैं।



सरकारें भी करती हैं प्रोत्साहित
 


वैसे तो कुछ हटकर खेती करने वाले हर किसान को सरकारें प्रोत्साहित करती हैं। लेकिन झारखंड की सरकार का स्ट्रॉबेरी पर खास फोकस है। वहां की सरकार किसानों को बड़ा बाजार उपलब्ध कराने के मकसद से स्ट्रॉबेरी की खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहित कर रही है। जेएसएलपीएस की तरफ से महिला किसानों को भी ट्रेनिंग और मदद देकर स्ट्रॉबेरी की खेती कराई जा रही है, ताकि महिलाएं भी आत्मनिर्भर बन सकें।

Read Also: Business Tips : 10 से 15 हजार के निवेश से हर रोज कमाएं 4 हजार! जानें कैसे



इतनी होगी कमाई?



स्ट्रॉबेरी की खेती से किसान तगड़ी कमाई कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि फसल में कोई नुकसान ना हो। वैसे तो स्ट्रॉबेरी की खेती खुले खेत में भी की जाती है, लेकिन अगर आप पॉलीहाउस में खेती करेंगे तो आपको अच्छी पैदावार मिलेगी। स्ट्रॉबेरी की खेती से हर एकड़ में 2.5-3 लाख रुपये तक का मुनाफा कमाया जा सकता है। यानी प्रति हेक्टेयर करीब 6-7 लाख रुपये तक का मुनाफा कमाया जा सकता है। एक अनुमान के मुताबिक, स्ट्राबेरी की खेती से किसान आराम से 6 से 9 लाख रुपये का मुनाफा 40 से 50 दिनों के अंतराल में कमा सकता है।




कई बीमारियों में लाभकारी?



चिकित्सक कई तरह की बीमारियों में स्ट्रॉबेरी के सेवन की सलाह देते हैं। इसे विटामिन सी, विटामिन ए और के का काफी अच्छा स्रोत माना जाता है। इस फल से रूप निखारने और चेहरे में कील मुंहासे, आंखो की रोशनी में चमक के साथ दांतों की चमक बढ़ाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।

हमें ट्विटर और गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।