1. Home
  2. Business

Business Ideas: महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी वंदना, स्ट्रॉबेरी और ड्रैगन फ्रूट की खेती से कमा रहीं लाखों?

Business Ideas: महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी वंदना, स्ट्रॉबेरी और ड्रैगन फ्रूट की खेती से कमा रहीं लाखों?
Business Tips : किसान वंदना सिंह का कहना है कि उन्हें ड्रैगन फ्रूट की खेती का आइडिया यूट्यूब से मिला। उन्होंने दिखा दिया कि महिलाएं अब चूल्हा चौका से अलग खेती करके भी आत्मनिर्भर बन सकती हैं। बची हुई जमीन पर ड्रैगन फ्रूट के साथ स्ट्रॉबेरी और हल्दी की खेती की जाती है, जिससे काफी मुनाफा होता है।

Hryana News Post : Business Ideas: कृषि में नई फसलों और तकनीकों के आने के बाद मुनाफा बढ़ा है। मिजार्पुर की महिला किसान वंदना सिंह अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन कर उभरी हैं। उन्होंने यूट्यूब और गूगल से वीडियो देखकर ड्रैगन फ्रूट और स्ट्रॉबेरी की खेती शुरू की थी और आज वो इस खेती से लाखों रुपये का मुनाफा कमा रही हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे शुरू की खेती, कितनी लागत, कितना मुनाफ है।


एक नजर
 


बता दें मिजार्पुर जिले के इमिलियाचट्टी की रहने वाली महिला किसान वंदना 22सिंह बालुवा बजाहूर गांव में आधे एकड़ जमीन में ड्रैगन फ्रूट और स्ट्रॉबेरी की खेती कर रही हैं। एक साधारण गृहणी वंदना सिंह के लिए ऐसा कुछ सोचना और इसे करने की हिम्मत दिखाना आसान नहीं था। लेकिन वो कहते हैं न कि जब आपकी किस्मत चमकने वाली हो तो नियति आपका हाथ पकड़ कर आपसे काम करवाती है। गांव की गृहिणी वंदना सिंह के साथ भी नियति ने ऐसा ही कुछ किया।

Read Also: Agriculture : इस खेती से बन सकते हैं करोड़पति, जानें कैसे

कैसे आया खेती का आइडिया?



किसान वंदना सिंह का कहना है कि उन्हें ड्रैगन फ्रूट की खेती का आइडिया यूट्यूब से मिला। उन्होंने दिखा दिया कि महिलाएं अब चूल्हा चौका से अलग खेती करके भी आत्मनिर्भर बन सकती हैं। बची हुई जमीन पर ड्रैगन फ्रूट के साथ स्ट्रॉबेरी और हल्दी की खेती की जाती है, जिससे काफी मुनाफा होता है।



सम्मानित हो चुकी वंदना?

Read Also: Agriculture News: जानिए खेती में 2जी, 3जी, 4जी के जरिए कैसे होती मोटी कमाई?

वंदना सिंह कहती हैं कि वो इस उपलब्धि के लिए सम्मानित भी हो चुकी हैं। वह अपने क्षेत्र की महिलाओं के साथ-साथ अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बनी हैं। वंदना की मेहनत इस बात का प्रमाण है कि अगर ठान लिया जाए तो किसी भी तरह के काम में सफलता हासिल की जा सकती है।



5 लाख का मुनाफा कमाया?



बता दें इस  साल वंदना सिंह ने इसी खेती से 5 लाख रुपये का मुनाफा कमाया है। इसके अलावा वह स्ट्रॉबेरी की खेती में भी हाथ आजमा कर बढ़िया मुनाफा हासिल कर रही हैं। वंदना सिंह बताती हैं कि ड्रैगन फ्रूट और स्ट्रॉबेरी की खेती में पहले-दूसरे साल कम मुनाफा होता है। लेकिन तीसरे साल ये मुनाफा कई गुना बढ़ जाता है। वह  ड्रैगन फ्रूट का पौधा भी बेचती है। इसके 50 रुपये मिलते हैं। इसके अलावा इसका फल 400 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिकता है।

हमें ट्विटर और गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।