1. Home
  2. Health

Health : नारियल सेहत का खजाना होता है, लेकिन ज्यादा इस्तेमाल करना पड़ सकता है महंगा

Health : नारियल सेहत का खजाना होता है, लेकिन ज्यादा इस्तेमाल करना पड़ सकता है महंगा
नारियल हमारी सेहत के लिए कई तरह से लाभदायक होता है। नारियल से निकलने वाली सभी चीजें हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती है। यह हमारी  स्किन और बालों के लिए भी लाभदायक बताया जाता हैं। लेकिन इसके संपूर्ण फायदे और नुकसान के बारे में जानना भी जरूरी है।

Haryana News Post : नारियल हमारी सेहत के लिए कई तरह से लाभदायक होता है। नारियल से निकलने वाली सभी चीजें हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती है। यह हमारी  स्किन और बालों के लिए भी लाभदायक बताया जाता हैं। लेकिन इसके संपूर्ण फायदे और नुकसान के बारे में जानना भी जरूरी है। चलिए इस आर्टिकल में हम आपको नारियल के संपूर्ण फायदों और नुकसान के बारे में जानकारी देंगे ताकि आपको इसके ज्यादा से ज्यादा फायदे मिल सकें।


न्यूट्रिशनिस्ट जेस हिलार्ड का कहना है कि, "नारियल का सेवन करने के बहुत तरीके होते है। नारियल का पानी, क्रीम, दूध, तेल और इसकी ताजी और सूखी गिरी का सेवन सबसे ज्यादा किया जाता हैं। लेकिन नारियल के बहुत से नुकसान भी होते हैं जिन्हें हर किसी को ध्यान रखना जरूरी है।''

Read Also : Alfaaz health update: मूसेवाला के बाद अब पंजाबी सिंगर अल्फाज पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर, फैंस कर रहे सलामती की दुआएं

नारियल खाते समय क्या ध्यान रखना है जरूरी

जानकारी के अनुसार, नारियल सुपर हाइड्रेटिंग होता है। इसके अंदर पाए जाने वाले इलेक्ट्रोलाइट्स (भोजन से शरीर को मिलने वाले कैल्शियम, सोडियम, मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स) के फ्ल्यूड्स के स्तर को बनाए रखते है। हमारा शरीर जब अच्छी तरह से हाइड्रेटेड होता है तो इससे स्किन भी अच्छी होती है साथ ही शरीर का तापमान भी संतुलित रहता है।


नारियल स्किन को चमकता रखने में करता है मदद 

नारियल से बने तेल का इस्तेमाल न केवल खाना पकाने के लिए किया जाता है बल्कि यह शरीर, बालों और त्वचा के लिए भी अच्छा माना जाता है। इसके अंदर भारी मात्रा में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। नारियल के अंदर पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने में सहायता करते हैं जिससे आपकी त्वचा लंबे समय तक जवान रहती है।"

नारियल का बुरादा (कोकोनट फ्लेक्स)


घिसा हुआ नारियल लगभग पूरे भारत में कई तरह के खानों में इस्तेमाल में लाया जाता हैं। कोकोनट फ्लेक्स में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। लेकिम अगर आप कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं तो नारियल तेल के बजाय आप इसका सेवन खाने में कर सकते हैं। लेकिन इसे भी एक सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। 


नारियल के तेल का इस्तेमाल करते समय भी रखें ध्यान

Read Also : Health : तनाव को दूर करने के लिए अपनांए ये घरेलू टिप्स

न्यूट्रिशनिस्ट रोहिनी के मुताबिक, नारियल का तेल बेहद कम खाद्य पदार्थों में से एक है जो हमें पेड़-पौधों से प्राप्त होता है जिनमें सैचुरेटेड फैट्स ज्यादा हैं। बताया जाता है कि ज्यादातर सैचुरेटेड फैट्स डेयरी और एनिमल प्रॉडक्ट्स के भीतर पाया जाता है। नारियल के तेल में उसके फ्लेक्स के मुकाबले जीरो फाइबर पाया जाता है। लेकिन इसका सप्ताह में तीन बार से ज्यादा इस्तेमाल स्ट्रोक, धमनी और दिल के रोग होने का खतरा भी बढ़ा सकता है। इसलिए नारियल के तेल का इसका कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए। बीमारियों से पीड़ित लोगों को डॉक्टर की सलाह पर ही इसे खाना चाहिए।

फैट्स से भरपूर होता है नारियल

नारियल का सीमित मात्रा में सेवन करना स्वास्थ्यवर्धक होता हैं। क्योंकि इसमें कैलोरी बहुत ज्यादा होती हैं जिसका मतलब है कि ज्यादा वजन वाले लोगों और वेट लॉस कर रहे लोगों को इसका सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए।

नारियल के दूध की मात्रा का रखें ध्यान

हेल्दी लोगों के लिए नारियल के दूध का सेवन काफी अच्छा बताया जाता है। बहुत तरीकों से आप इसे अपने खाने में शामिल कर सकते हैं। लेकिन इस्तेमाल करते समय इसकी मात्रा का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। हाई कोलेस्ट्रॉल और दिल के मरीजों को इसका इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह के बगैर बिलकुल भी नहीं करना चाहिए।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।