1. Home
  2. Health

Health : जानिए शरीर के लिए क्यों जरूरी है विटामिन बी-12?

Health : जानिए शरीर के लिए क्यों जरूरी है विटामिन बी-12? 
विटामिन बी 12(Vitamin B12) की कमी से गंभीर परिणाम हो सकते हैं। जैसे ब्लड डेफिशिएंसी। शाकाहारी लोगों को इस बारे में ज्यादा सोचने की जरूरत है कि उनका विटामिन बी 12 (Vitamin B12) कहां से आ रहा है।

Haryana News Post : Vitamin B12 :  विटामिन बी12 जरूरी न्यूट्रिशन है, जो शरीर की नर्वस सेल्स को हेल्दी रखता है। यह बॉडी के रेड ब्लड सेल्स और डीएनए बनाने में मदद करता है। बॉडी विटामिन बी 12 नहीं बनाती इसलिए विटामिन बी 12 से भरपूर डाइट का सेवन जरूरी है। ऐसा नहीं करने से शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो सकती है। तो चलिए जानते है शरीर में विटामिन बी12(Vitamin B12) की कमी किस वजह से होती है।

Vitamin B12 क्यों जरूरी?

विटामिन बी 12(Vitamin B12) की कमी से गंभीर परिणाम हो सकते हैं। जैसे ब्लड डेफिशिएंसी। शाकाहारी लोगों को इस बारे में ज्यादा सोचने की जरूरत है कि उनका विटामिन बी 12 (Vitamin B12) कहां से आ रहा है। विटामिन बी 12(Vitamin B12) के कुछ शाकाहारी सोर्स हैं, इनमें डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध और पनीर शामिल हैं।

Read Also : Health : एलोवेरा जूस से ऐसे दूर करें थायराइड, जानें इस्तेमाल

जैसे-1 कप कम फुल क्रीम दूध में 1.2 माइक्रोग्राम, या (DV) का 50 फीसदी। फुल क्रीम दही के 8 औंस में 1.1 MCG , या DV का 46फीसदी। स्विस चीज के 1 औंस में 0.9 MCG, या DV का 38 फीसदी। नाश्ते के साथ दही, दोपहर के भोजन के रूप में दूध और नाश्ते के रूप में पनीर के कुछ स्लाइस खाने की कोशिश करें।

Vitamin B12 की कमी से क्या होता?

शरीर में विटामिन बी12(Vitamin B12) की कमी से एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी होने का खतरा बना रहता है। विटामिन बी12(Vitamin B12) की कमी से थकान या कमजोरी महसूस होना, मतली, उल्टी या दस्त, भूख नहीं लगना, वजन घटना, मुंह या जीभ में दर्द होना, पीली त्वचा होना, हाथ-पैरों में सुन्नता, आंखों की रोशनी कम होना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Read Also : Health : रोज करें इस दाल का सेवन, ये बीमारियां होंगी दूर

रोजाना कितना Vitamin B12 जरूरी?

शरीर को रोजाना करीब 2.4 MCG विटामिन बी12(Vitamin B12) की जरूरत होती है। खासकर वे महिलाएं जो प्रेग्नेंट हैं या ब्रेस्ट फीड करा रही हैं। उन्हें इसकी ज्यादा की जरूरत है। उम्र के लिहाज से बच्चों के लिए विटामिन बी12(Vitamin B12) की मात्रा अलग-अलग होती है।

Vitamin B12 की कमी कैसे पूरी करें?

दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दही और पनीर, प्रोटीन और विटामिन बी 12(Vitamin B12) समेत कई विटामिन और खनिजों के लिए अच्छा सोर्स है। एक कप दूध में 240 मिली विटामिन बी12(Vitamin B12) पाया जाता है, जो रोजाना की जरूरत का 46फीसदी है। पनीर भी विटामिन बी12(Vitamin B12) का एक समृद्ध स्रोत है। 22 ग्राम पनीर में विटामिन बी12(Vitamin B12) की लगभग 28फीसदी जरूरत पूरी हो जाती है।

इन फूड्स की मदद सेVitamin B12 दूर करें?

विटामिन बी12 (Vitamin B12) सेल्स के लिए जरूरी विटामिन है। यह नसों, ब्लड सेल्स और DNA को हेल्दी रखने में अहम भूमिका निभाता है। एनिमल प्रोडक्ट्स में यह विटामिन होता है। मीट, अंडा और डेयरी प्रोडक्ट्स इसके अच्छे सोर्स हैं।

फोर्टिफाइड फूड आइटम्स:

विटामिन बी12(Vitamin B12) से भरपूर खाद्य पदार्थ इसकी रोजाना जरूरत को पूरा करने में मदद करते हैं। ये शाकाहारियों के लिए बी 12(Vitamin B12) का आसानी से उपलब्ध सोर्स हैं। फोर्टिफाइड अनाज नाश्ते का अच्छा आॅप्शन है। इसमें अक्सर 25फीसदी तक बी 12(Vitamin B12) हो सकता है। हालांकि यह अलग-अलग ब्रांड में अलग हो सकता है।

नर्वस सिस्टम को हेल्दी रखें:

फोर्टिफाइड फूड आइटम आमतौर पर शरीर के लिए पचने में आसान होते हैं, जिसका अर्थ है कि इससे बॉडी को विटामिन बी12(Vitamin B12) आसानी से मिल जाता है।

न्यूट्रिशन ईस्ट:

एक और न्यूट्रिशन फूड जिसमें विटामिन बी12(Vitamin B12) होता है वह है न्यूट्रिशन से भरपूर खमीर। यह शाकाहारियों का पसंदीदा फूड आइटम है। कई लोग खाद्य पदार्थों में चीजी या नटी टेस्ट जोड़ने के लिए न्यूट्रिशन से भरपूर खमीर का इस्तेमाल करते हैं। फोर्टिफाइड न्यूट्रिशन खमीर का एक बड़ा चम्मच 2.4 एमसीजी बी12(Vitamin B12) प्रदान करता है। शाकाहारी लोग सॉस, मिर्च या करी में खमीर मिला सकते हैं। हेल्दी स्नैक या नाश्ते के लिए, पॉपकॉर्न पर खमीर छिड़कें।

शिटेक मशरूम:

कुछ मशरूम जैसे शिटेक में विटामिन बी 12(Vitamin B12) होता है। हालांकि इसमें विटामिन लेवल कम है। विटामिन बी 12(Vitamin B12) की जरूरतों को पूरा करने के लिए 50 ग्राम सूखे शिटेक मशरूम खाना होगा। रोजाना एक सिटिंग में कोई इतने सारे मशरूम नहीं खाना चाहेगा।

ऐसे में बी 12(Vitamin B12)  के स्रोत वाली डाइट को बदलना सबसे अच्छा है। यह उन लोगों के लिए एक अच्छा आप्शन है, जो मशरूम पसंद करते हैं। एक बी 12(Vitamin B12) बूस्टर वाले टेस्टी लंच या डिनर के लिए खाने में बी 12(Vitamin B12)  युक्त शिटेक मशरूम शामिल कर सकते हैं।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।