1. Home
  2. Health

Health Tips : सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ वजन करना है कम, तो इन चीजों का करें सेवन?

 Health Tips : सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ वजन करना है कम, तो इन चीजों का करें सेवन? 
सर्दियों में फ्लू और वायरस का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में जरूरी है कि आप रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखें। इसके अलावा इस मौसम में ज्यादातर लोग घरों में रहते हैं और शारीरिक गतिविधियां कम करते हैं, जिसकी वजह से कई लोग मोटापे का शिकार हो जाते हैं।

Haryana News Post : Health Tips For Winter :  सर्दियों में फ्लू और वायरस का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में जरूरी है कि आप रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखें। इसके अलावा इस मौसम में ज्यादातर लोग घरों में रहते हैं और शारीरिक गतिविधियां कम करते हैं, जिसकी वजह से कई लोग मोटापे का शिकार हो जाते हैं।

 

 

ऐसे में बेहतर है कि इस मौसम में ऐसी चीजों का सेवन किया जाए, जो इम्यूनिटी तो बढ़ाएं साथ ही वजन कम करने में भी सहायता प्रदान करें। तो चलिए जानते हैं ऐसी चीजों के बारे में, जो इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ वजन कम करने में सहायक है।

Read Also: Health Tips : आपको भी दिख रहे हैं ये लक्षण तो समझें हो गई विटामिन C की कमी

लहसुन : लहसुन विटामिन सी, बी 6, सेलेनियम और मैंगनीज जैसे मिनरल्स का एक अच्छा स्रोत है। ये सभी विटामिन और मिनरल्स इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। लहसुन में एंटी-आँक्सीडेंट और एंटी-बायोटिक गुण होते हैं, जो बीमारियों से लड़ने की क्षमता को मजबूत बनाते हैं।

मूंगफली : मूंगफली को प्रोटीन से भरपूर माना जाता है। इसे कच्चा, पानी में भिगोकर या भूनकर, किसी भी तरह से खा सकते हैं। यह शरीर के लिए फायदेमंद ही होता है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। वहीं मूंगफली को इम्यूनिटी बढ़ाने में कारगर माना जाता है। 

Read Also: Health : आपके घुटने की हड्डी से भी आती है आवाज, तो आज की करें ये उपाय


हरी सब्जियां  : वैसे तो हरी सब्जियों (पालक, मेथी, सरसों का साग, पुदीना, हरी लहसुन आदि) का सेवन हर मौसम में फायदेमंद होता है, लेकिन सर्दियों में इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में सहायक हैं। 

मौसमी फल : सर्दियों में सेब, संतरा, नाशपाती और पपीता जैसे मौसमी फलों का सेवन फायदेमंद होता है। इनसे इम्यूनिटी बढ़ाने में तो मदद मिलती ही है, साथ ही ये वजन कम करने में सहायक हैं। आप इन फलों का सेवन लंच और डिनर के बीच स्नैक्स की तरह कर सकते हैं।

Guru Teg Bahadur ji Salok Bani Quotes Shabad : ਗੁਰੂ ਤੇਗ ਬਹਾਦਰ ਜੀ ਬਾਣੀ ਸ਼ਬਦ, गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर नमन

Guru Tegh Bahadur Quotes in Punjabi : ਗੁਰੂ ਤੇਗ ਬਹਾਦਰ ਜੀ, ਸਲੋਕ ਬਾਣੀ ਸ਼ਬਦ, गुरु तेग बहादुर जी के अनमोल विचार

गुरु तेग बहादुर जी की शहीदी पर करें नमन, भेजें Guru Tegh Bahadur Quotes

Guru Tegh Bahadur Martyrdom Day पर शेयर करें Messages, Quotes और Wishes

हमें ट्विटर और गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।