1. Home
  2. Lifestyle

Health : अगर चेहरे की झुर्रियों और झड़ते बालों से परेशान हैं, तो आज से शुरू करें इन चीजों का सेवन

Health : अगर चेहरे की झुर्रियों और झड़ते बालों से परेशान हैं, तो आज से शुरू करें इन चीजों का सेवन
हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, केल, बंदगोभी और लेट्स केराटिन से भरपूर होते हैं। कप पकी हुई हरी पत्तेदार सब्जियों में 15.3 मिलीग्राम केराटिन पाया जाता है। इसके अलावा ये हरी पत्तेदार सब्जियां प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स, आयरन का भी अच्छा सोर्स मानी जाती हैं।

Haryana News Post : Health Tips :  अगर आपकी भी उम्र 30 की पार हो चुकी है। और चिंता होने लगती है कि चेहरे पर कहीं झुर्रियों और फाइन लाइन ना दिखने लगे साथ बालों का झड़ना  की समस्या। तो आपको बता दूं कि आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि हम आज आपको कुछ ऐसे फूड के बारे में बताने जा रहे हैं जिसको खाने से आपकी स्किन पर कसाव आना शुरू हो जाएगा। तो चलिए जानेंगे उन फूड के बारे में।

सूरजमुखी के बीज

सूरजमुखी के बीज काफी स्वादिष्ट और पौष्टिक होते हैं जो केराटिन के उत्पादन को बढ़ाते हैं। यह बीज बालों को मजबूत और कडीशन करते हैं। सूरजमुखी के बीजों में पैंटोथेनिक एसिड, सेलेनियम, कॉपर और विटामिन ई होता है। इन बीजों का सेवन आप खाने या भी ड्रिंक्स में डालकर कर सकते हैं।

डैमेज स्किन को सही करता है गाजर

Read Also: Health Advice : डायबिटीज के मरीज इन 5 चीजों को करें अपनी डाइट में शामिल, ब्लड शुगर होगी कंट्रोल

गाजर में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के और विटामिन बी-8, पैंटोथेनिक एसिड, फोलेट, पोटैशियम, आयरन, तांबा और मैंगनीज और कई तरह के मिनरल्स और विटामिन पाए जाते हैं। गाजर में काफी मात्रा में फाइबर और बीटा-कैरोटीन पाया जाता है। जो सूरज की हानिकारक अल्ट्रावॉइलेट किरणों से त्वचा की रक्षा करता है और डैमेज स्किन को सही करने में मदद करता है।

आयरन का अच्छा सोर्स है हरी सब्जियां 

हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, केल, बंदगोभी और लेट्स केराटिन से भरपूर होते हैं। कप पकी हुई हरी पत्तेदार सब्जियों में 15.3 मिलीग्राम केराटिन पाया जाता है। इसके अलावा ये हरी पत्तेदार सब्जियां प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स, आयरन का भी अच्छा सोर्स मानी जाती हैं।

बायोटिन का काम करेगा अंडा

शरीर में केराटिन के उत्पादन के लिए अंडे खाना नेचुरल तरीका है। केराटिन के उत्पादन के लिए बायोटिन की जरूरत होती है ऐसे में अंडा बायोटिन का एक अच्छा सोर्स है। जिससे केराटिन का निर्माण होता है। एक बड़े अंडे में 6 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है जो केराटिन के निर्माण को बढ़ाने में मदद करता है। अंडे में विटामिन ए और बी12, राइबोफ्लेविन, सेलेनियम जैसे घटक भी पाए जाते हैं।

कई तरह के पोषक तत्व से भरपूर है शकरकंद

शकरकंद में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिस कारण इसे सुपरफूड कहा जाता है। इसमें बीटा-कैरोटीन, एक प्रकार का प्रोविटामिन ए शामिल है। यह केराटिन बनाता है और जब शरीर इस केराटिन का इस्तेमाल कर लेता है तो यह विटामिन ए में बदल जाता है। जिससे आपके बाल काफी हेल्दी बनते हैं। शकरकंद को नॉर्मल आलू की तुलना में काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। 

कई मिनरल्स से भरपूर है लहसुन

लहसुन में एन-एसिटाइलसिस्टीन नाम का एक प्लांट बेस्ड एंटीआॅक्सीडेंट पाया जाता है जो बालों की कोशिकाओं को सूरज के डैमेज से बचाता है और हेल्दी बालों के विकास को प्रोत्साहित करता है। केराटिन में एल-सिस्टीन नाम का एक अमीनो एसिड मौजूद होता है। इसका निर्माण तब होता है जब इसे निगला जाता है। लहसुन में विटामिन सी, बी6 , मैंगनीज और कई तरह के मिनरल्स पाए जाते हैं. 

Read Also: Health Advice : लगातार 8 घंटे बैठने से आपकी याददाश्त हो सकती है कमजोर, आज ही दें ध्यान

प्याज में पाया जाता है फोलेट 

प्याज का सेवन करने से शरीर में केराटिन का उत्पादन बढ़ता है। इसके अलावा, प्याज में फोलेट होता है, जो बालों के रोम छिद्रों को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण विटामिन है।

एंटी एजिंग फूड

अगर आप चाहती हैं कि आपके फेस पर झुर्रियां ना नजर आएं तो अब से पपीता खाना शुरू कर दीजिए। ये आपके लिए ज्यादा लाभकारी होगा। वहीं आप अगर खुद को जवां रखना चाहती हैं तो अपने आहार में विटामिन सी वाले फूड को शामिल करें। इससे ना सिर्फ आपके बाल सफेद होने से बच जाएंगे। बल्कि चेहरे की भी चमक बनी रहेगी। आप संतरे, मौसंबी, अनार, सेब आदि को खाएं। आप अगर किसी तरह का तनाव लेते हैं तो चेहरे पर दिखाई पड़ने लगता है जिसके कारण आप उम्र से पहले ही कमजोर दिखाई पड़ने लग जाएंगे।

हमें ट्विटर और गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।