1. Home
  2. Lifestyle

Health Tips : गलत खानपान और व्यस्ततम जीवनशैली से लोगों में बढ़ रहा कोलेस्ट्रॉल

Health Tips : गलत खानपान और व्यस्ततम जीवनशैली से लोगों में बढ़ रहा कोलेस्ट्रॉल

संतरे, नीबू व अंगूर जैसे खट्टे फल भी कोलेस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रित करते हैं। इन फलों में हेस्पेरिडिन होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक व कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है। इसके अलावा खट्टे फल खाने से महिलाओं में स्ट्रोक का खतरा भी काफी कम होता है।  

 Haryana News Post : Health Tips : आज के गलत खानपान और व्यस्ततम जीवनशैली के चलते काफी संख्या में लोगों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कोलेस्ट्रॉल खून में मौजूद वैक्स जैसा एक पदार्थ होता है और हमारे शरीर में आमतौर पर दो तरह का कोलेस्ट्रॉल मौजूद रहता है। इनमें से एक को गुड कोलेस्ट्रॉल और दूसरे को बैड कोलेस्ट्रॉल कहते हैं।



जानिए क्या है गुड और बैड कोलेस्ट्रॉल



गुड कोलेस्ट्रॉल खून में जमने वाले फैट को कम करने में सहायता करने के साथ ही हमारी धमनियों को साफ रखता है ताकि हार्ट तक ठीक तरीके से खून का प्रवाह  हो सके। इसी के साथ बैड कोल्स्ट्रॉल को काफी खतरनाक माना जाता है। इसका लेवल बढ़ने पर यह धमनियों में जमने शुरू हो जाता है जिससे हार्ट यानी दिल तक जाने वाले खून का प्रवाह काफी घट जाता है और इससे हार्ट अटैक व स्ट्रोक का खतरा काफी बढ़ जाता है।



जानिए क्या खाने से बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल और क्या खाने से कम होता है

Read Also: Health tips : अगर इन गलतियों से करते हैं दिन की शुरुआत, तो हो जाएं सावधान?


ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर काफी ज्यादा बढ़ जाता है। इन खाद्य पदार्थों में मुख्य तौर पर फ्राइड फूड और जंक फूड हैं जो बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं।  दूसरी ओर आप अगर अपने खाने में फाइबरयुक्त फ्रूट्स, सब्जियों व साबुत अनाज शामिल करते हैं तो इससे बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम किया जा सकता है। कुछ फलों में फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है जिससे कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ने से रोका जा सकता है।



ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए एवोकाडो का सेवन जरूरी



ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए एवोकाडो का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें विटामिन के,सी, बी5, बी6, ई और मोनोअनसैचुरेटेड फैट होता है, जो आपके दिल को हेल्दी रखने व स्ट्रोक के खतरे को कम करने में सहायक होता  है। एवोकाडो शरीर में गुड व बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी मैनेज करता है।



विटामिन सहित कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है टमाटर



टमाटर भी कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसमें विटामिन ए, बी, के और सी पाया जाता है। ये विटामिन आंखों, स्किन व दिल के लिए काफी लाभदायक माने जाते हैं। इसके अलावा इसमें पोटैशियम भी काफी मात्रा में होता है। यह कोलेस्ट्रॉल के साथ ही ब्लड प्रेशर व स्ट्रोक के खतरे को भी घटाता है।
 

Read Also: Health : स्वाद के साथ इन बीमारियों की रामबाण दवा है तेजपत्ता?



रोज एक सेब खाना जरूरी, होता है पेक्टिन नाम का फाइबर



चिकित्सक रोज एक सेब खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि इसे खाने से कई रोगों  के खतरे कम हो सकते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी नियंत्रित करने में मदद करता है। सेब में पेक्टिन नाम का फाइबर होता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इसके साथ ही हार्ट के मसल्स व रक्त कोशिकाओं को नुकसान पहुुचने से भी यह बचाता है।



सिट्रस फ्रूट्स यानी खट्टे फल भी कम करते हैं लेवल



संतरे, नीबू व अंगूर जैसे खट्टे फल भी कोलेस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रित करते हैं। इन फलों में हेस्पेरिडिन होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक व कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है। इसके अलावा खट्टे फल खाने से महिलाओं में स्ट्रोक का खतरा भी काफी कम होता है।  



पपीते में भरपूर मात्रा में पाया जाता है फाइबर



पपीते में भी भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है और इसका सेवन ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के साथ ही बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है। एक बड़े पपीते में 13 से 14 ग्राम फाइबर पाया जाता है। रोजाना पपीता खाने से पाचन क्रिया में भी सुधार होता है।  

हमें ट्विटर और गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।