1. Home
  2. Lifestyle

Health tips : अगर इन गलतियों से करते हैं दिन की शुरुआत, तो हो जाएं सावधान?

Health tips : अगर इन गलतियों से करते हैं दिन की शुरुआत, तो हो जाएं सावधान?
जो लोग सुबह उठते ही पानी नहीं पीते हैं उनकी इस गलती से कमर पर इतना बुरा असर पड़ता है कि आप सोच भी नहीं सकते। शरीर में किसी भी तरह की फंक्शनिंग के लिए पानी को काफी जरूरी माना जाता है।

Haryana News Post : Health News : दिमाग और शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए सुबह का रूटीन भी हेल्दी होना आवश्यक माना जाता है। सुबह उठते कॉफी या चाय पीना, नाश्ता नहीं करना ऐसी कुछ गलतियां जो लोग रोजाना करते हैं। इससे उनकी सेहत पर तो बुरा असर पड़ता है। क्योंकि ये गलतियां आपका मोटापा भी बढ़ा सकती हैं। तो आइए जानते हैं उन गलतियों के बारे में।

9 से 10 घंटे तक सोना?



जो लोग रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद लेते हैं वो लाभकारी माना जाता है। लेकिन आप इससे ज्यादा या कम की नींच लेते हैं तो इससे सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है और आपका वजन तेजी से बढ़ने लगता है। अगर आप सुबह देर तक सोते रहेंगे तो समय पर नाश्ता नहीं कर पाएंगे। जिससे आपके मेटाबॉलिज्म पर बुरा असर पड़ता है। स्टडी मुताकिब जो व्यक्ति रोजाना 9 से 10 घंटे की नींद लेते हैं उनमें मोटापे का खतरा 21 फीसदी से अधिक माना जाता है।



सुबह वर्कआउट नहीं करना?
 

Read Also: Health Advice : डायबिटीज के मरीज इन 5 चीजों को करें अपनी डाइट में शामिल, ब्लड शुगर होगी कंट्रोल


कई स्टडीज अनुसार सुबह खाली पेट वर्कआउट करने से लोगों को फैट बर्न करने में मदद मिल सकती है। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं रोजाना सुबह वर्कआउट, वॉक और जॉगिंग करें।



सुबह उठते ही पानी नहीं पीना?



जो लोग सुबह उठते ही पानी नहीं पीते हैं उनकी इस गलती से कमर पर इतना बुरा असर पड़ता है कि आप सोच भी नहीं सकते। शरीर में किसी भी तरह की फंक्शनिंग के लिए पानी को काफी जरूरी माना जाता है। पानी हमारे शरीर से सभी अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और हमें हाइड्रेटेड रखता है। एक्सपर्ट्स का मामना है कि सुबह उठते ही सबसे पहले एक या दो गिलास गर्म पानी का सेवन करना आपकी बॉडी के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इससे आप पूरे दिन हाइड्रेटेड रहते हैं।
 


सुबह चीनी और क्रीम वाली कॉफी पीना?



सुबह के समय क्रीम और चीनी से भरपूर कॉफी पीने से आपका वजन तेजी से बढ़ता है। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो कॉफी में नॉर्मल दूध की बजाय शुगर-फ्री सोया मिल्क, बादाम मिल्क और ओट्स मिल्का का इस्तेमाल करें।

अनहेल्दी चीजों से दिन की शुरुआत करना?

Read Also: Health : अगर चेहरे की झुर्रियों और झड़ते बालों से परेशान हैं, तो आज से शुरू करें इन चीजों का सेवन

हेल्दी वेट और शरीर के लिए जरूरी है कि आप सुबह के समय सही चीजें खाएं। आप सुबह के समय हाई प्रोटीन नाश्ता कर सकते हैं। यह वजन कम करने में काफी मदद करता है। लेकिन बहुत से लोग सुबह के समय काफी अनहेल्दी चीजों का सेवन करते हैं। सुबह के समय हाई फैट, हाई-सोडियम वाला ब्रेकफास्ट ना करने से पूरा दिन आपका पेट सही रहता है। वहीं कोशिश करें कि सुबह से समय बहुत अधिक मात्रा में फाइबरयुक्त चीजों का सेवन ना करें। इससे पूरा दिन आपके पेट में गैस बन सकती है।


खाने को चबा-चबाकर नहीं खाना?



बहुत से लोग सुबह उठने के साथ ही टीवी आॅन करते हैं। और खबरें देखना शुरू कर देते हैं। कई लोग नाश्ता करते समय भी टीवी देखते रहते हैं। ऐसे में यह आपकी हेल्थ के लिए काफी बुरा साबित होता है। जब आप टीवी देखते हुए खाना खाते हैं तो इस दौरान आपका ध्यान पूरी तरह से टीवी पर होता है और आप खाने को कम चबाते हैं। खाने को सही तरीके से चबाकर ना खाने से वजन तेजी से बढ़ता है। ऐसे में जरूरी है कि आप आराम से खाने को चबा-चबाकर खाएं।



चर्बी से छुटकारा पाने के लिए डाइट?



फाइबर से भरपूर और कम सोडियम का सेवन करने से आपको अतिरिक्त वसा और पानी का वजन जो कमर के आस-पास है उसे कम करने में मदद मिल सकती है। कुछ फूड ऐसे हैं जो तेजी से वजन को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। जैसे एवोकाडो, पूरी तरह उबले हुए अंडे, पत्तेदार सब्जिया, ब्रोकोली और फूलगोभी, शकरकंद, सेलमन, टून, मछली और चिकन ब्रेस्ट।

हमें ट्विटर और गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।