1. Home
  2. Lifestyle

Health Advice : अगर आपको भी पसंद है हरा साग, तो इस तरह से करें तैयार?

Health Advice : अगर आपको भी पसंद है हरा साग, तो इस तरह से करें तैयार?
आपको बता दें साग में कई तरह कंपोनेंट पाए जाते हैं। साग शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद है। अगर आप अपच की शिकायत, त्वचा संबंधी समस्याएं और अन्य मौसमी बीमारियों से राहत चाहते हैं तो हरा साग रोजाना डाइट में शामिल करें।

Haryana News Post : Health Tips :  रोज महिलाएं खाने में कुछ नया बनाती हैं। क्योंकि एक ही तरह का खाना खाकर मन भर जाता है। इसलिए महिलाएं कभी दाल, कभी सब्जी, कभी कुछ मसालेदार बनाती हैं।

हालांकि दाल या फिर सब्जी बनाना काफी आसान होता है, लेकिन जब बात पत्तों वाली सब्जी की आती है तो इसे बनाने से ज्यादा काटना या धोना बहुत मुश्किल होता है, खासकर साग को। बता दें आहार में हरा साग शामिल करने से इम्यूनिटी बढ़ती है। तो चलिए जानते हैं हरे साग को साफ करने और बनाने का सही तरीका क्या है।

खनिज तत्वों से भरपूर है साग?

Read Also: Health Tips : आइए जानते हैं, धनिया कैसे है सेहत का खजाना

आपको बता दें साग में कई तरह कंपोनेंट पाए जाते हैं। साग शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद है। अगर आप अपच की शिकायत, त्वचा संबंधी समस्याएं और अन्य मौसमी बीमारियों से राहत चाहते हैं तो हरा साग रोजाना डाइट में शामिल करें। साग को पोषक तत्वों का एक पावरहाउस कहा जाता है। क्योंकि यह फाइबर, विटामिन, आयरन, फोलिक एसिड, कैल्शियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे खनिज तत्वों से भरपूर है। 

साग खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान?

साग खरीदते समय यह ध्यान दें कि पालक का रंग प्राकृतिक रूप से हरा होना चाहिए।
अगर साग से स्मेल आ रही है तो इसे ना खरीदें। बहुत ज्यादा धूल-मिट्टी लगा साग न खरीदें, जड़ निकाला गया साग खरीदें। जिस साग की पत्तियां ताजी लगे वही खरीदें।

ज्यादा लंबे समय तक कैसे रखें साग?

साग के बंडल को खोल लें और फिर इसे एयरटाइट बैग में कर के फ्रिज में 3 से 4 दिन तक स्टोर किया जा सकता है। आप किचन में टोकरी में भी साग को खोलकर रख सकते हैं। इसकी ताजगी बनाए रखने के लिए इसे गीले कपड़े में लपेटकर भी रखा जा सकता है।

कैसे धुलें साग को? 

एक बात का हमेशा ध्यान रखें कि जब भी आप मार्केट से साग खरीद कर लाएं तो पहले इसकी जड़ काटें। इसके बाद साग को 4 से 5 बार पानी बदल कर धो लें और किसी जाली दार टोकरी में थोड़ी देर तक ऐसे रखा रहने दें। ताकि साग का सार पानी निकल जाए।

Read Also: Health News : सर्दी में खाएं इन 4 आटों से बनी रोटी, ठंड से मिलेगी राहत

फिर साग को चाकू से बारीक काटें। कभी भी साग काटने के बाद न धोएं। ऐसा करने से साग में मौजूद पोषक तत्व पानी के साथ निकल जाते हैं। कई बार साग खरीदते समय लोग मार्केट से कटवा लेते हैं ताकि दिक्कत न हो। लेकिन ऐसा साग केवल स्वाद के लिए खाया जा सकता है। इसमें पोषक तत्वों की मात्रा काफी हद तक कम हो जाती है।

साग खाने का सही तरीका क्या?

साग को फ्राई करके सब्जी की तरह खाया जाता है। लेकिन इसे उबाल कर खाने पर ज्यादा फायदा मिलता है। लेकिन पालक को हल्का उबालें ताकि पोषक तत्व बर्बाद न हो। मेथी हरी सब्जियों को उबालकर खाने से आंखों की समस्या में लाभ मिलता है।

बता दें एक दिन में 1/2 कप उबला हुआ साग या 1 कप हरे साग का सेवन किया जा सकता है। लेकिन किसी डायटीशियन की सलाह जरूर ले लें। वहीं सब्जी को तेल में फ्राई करने पर इसमें फैट की मात्रा होती है जिससे कि फैट बढ़ता है। जबकि हाफ बॉयल सब्जियों में पोषण तत्व होते हैं। हल्की उबली सब्जी खाने से वेट कंट्रोल रहता है। एसिडिटी की प्रॉब्लम नहीं होती।

हमें ट्विटर और गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।