1. Home
  2. Lifestyle

Health Tips : पेट के बल सोने से होते हैं ये 3 नुकसान ​​​​​​​

Health Tips : पेट के बल सोने से होते हैं ये 3 नुकसान 
Health :  कई लोगों को पेट के बल सोने से ही नींद आती है लेकिन क्या आपको पता है कि पेट के बल सोने के बाद आपको रात में कई बार उठना पड़ता है और आपकी नींद खराब होती है

Haryana News Post : Health Advice : जैसा की आप जानते हैं कई लोगों को पेट के बल सोने की आदत होती है ऐसे में अगर आप भी पेट के बल सोते हैं तो आज हम आपको इसके नुकसान से रूबरू कराने आए हैं। आइए खबर में जानते हैं इसके बारे में सारी जानकारी। 


जब भी हम सोते हैं तो हम सभी का सोने का तरीका अगल होता है. कई लोग ऐसे भी होते हैं जो पेट के बल सोना पसंद करते हैं लेकिन, क्या आपको पता है कि पेट के बल सोने से आपके शरीर को कई तरह के नुकसान होते हैं।

Read Also: Health Advice : संतरे के छिलके से मिलते हैं कमाल के फायदे, आज ही अजमाएं

इसलिए आपको हमेशा ही एक सही पोजिसन में सोना चाहिए वरना आप बीमार भी हो सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि पेट के बल सोने से आपके शरीर को क्या नुकसान होते हैं। आइए खबर में जानते हैं उनके बारे में।  


बार -बार नींद का खुलना : कई लोगों को पेट के बल सोने से ही नींद आती है लेकिन क्या आपको पता है कि पेट के बल सोने के बाद आपको रात में कई बार उठना पड़ता है और आपकी नींद खराब होती है। बता दें पेट के बल सोने से रीड की हड्डी स्थिर नहीं रहती पूरा वजन शरीर के बीच में रहता है जिसकी वजह से रीड की हड्डी को सही पोजीशन नहीं मिलती है.इसके कारण आपको कई जगहों पर दर्द होने लगता है और आप बीमार होने लगते हैं। ऐसे में अपको अपनी ये आदत बदल लेनी चाहिए। 

Read Also:Health : कभी नहीं होगी शुगर, बनने जा रही ये दवा 


गर्दन में होगा दर्द : पेट के बल सोेने से आपके कंधों और गर्दन में दर्द होने लगता है और आपको डॉक्टर की जरूत पड़ती है। पूरी रात गर्दन सीधी होेने के कारण मांसपेशियों में खिंचाव होगा और फिर दर्द होगा। वहीं अगर पूरी रात पेट के बल सोया जाए तो सुबह उठने पर आपको बिल्कुल भी अच्छा महसूस नहीं होगा. जब भी आप सुबह उठते हैं तो शरीर के सभी हिस्सों में आपको दर्द मिलेगा।  


पे्रग्नेंसी में कभी ऐसे ना सोएं : जो औरत पे्रग्नेंसी की हालत में होती हैं उनको कभी भी पेट के बल नहीं सोना चाहिए क्योंकि ऐस करने से आपके बच्चे को प्रभाव पड़ सकता है। आपको कब्ज की दिक्कत होने लगती है। गर्भवती महिलाओं को पेट के बल भूलकर भी नहीं सोना चाहिए.

हमें ट्विटर और गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें
 


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।