ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Crop damage compensation: जींद में किसानों की मेहनत डूबी! 10 हजार एकड़ फसल खराब, पोर्टल खुला!

On: सितम्बर 8, 2025 8:38 अपराह्न
Follow Us:
Crop damage compensation: जींद में किसानों की मेहनत डूबी! 10 हजार एकड़ फसल खराब, पोर्टल खुला!
Join WhatsApp Group

Crop damage compensation, जींद :  जिले के किसानों के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। करीब 10 हजार एकड़ की फसल कई दिनों से जलभराव के कारण खराब होने की कगार पर है। हालात और बिगड़ रहे हैं क्योंकि अब नहरों में भी पानी छोड़ा गया है, जिससे खेतों में पानी का स्तर और बढ़ सकता है।

किसानों का कहना है कि ऊपरी खेतों में नहरी पानी देने से ओवरफ्लो होकर नीचे के इलाकों में पानी जमा हो रहा है। जुलाना क्षेत्र के 20 से ज्यादा गांवों के खेतों में एक से तीन फीट तक पानी भरा हुआ है। किसान रमेश बुआना और संदीप खरेंटी का कहना है कि जैसे ही पानी कम होने की उम्मीद जागती है, बारिश फिर से सब कुछ बिगाड़ देती है। उचाना के किसान कुलदीप और अंकुश ने बताया कि उनकी कपास की फसल पूरी तरह खराब हो चुकी है। मोरखी गांव के जयबीर और पवन के खेत तो तालाब जैसे बन गए हैं।

कम बारिश के बीच करनाल-कुरुक्षेत्र ने कैसे बचाई फसल, जानिए उत्पादन के पूरे आंकड़े | haryana-monsoon-2026-paddy-production-loss-drought-impact-district-wise-report
कम बारिश के बीच करनाल-कुरुक्षेत्र ने कैसे बचाई फसल, जानिए उत्पादन के पूरे आंकड़े

बिजली कटौती ने बढ़ाई मुश्किल

गांगोली पावर हाउस से पहले 24 घंटे बिजली सप्लाई दी जा रही थी, लेकिन अब इसे घटाकर 8 घंटे कर दिया गया है। इससे पानी निकासी के लिए लगी मोटरें बंद हो गई हैं। किसानों का कहना है कि अगर पानी निकासी का इंतजाम नहीं हुआ तो फसलें और ज्यादा खराब हो जाएंगी। इस बीच, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने नरवाना क्षेत्र के चार गांवों में दौरा कर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से बात की और भरोसा दिलाया कि सरकार नुकसान की भरपाई करेगी।

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया | meri-fasal-mera-byora-portal-reopens-kharif-registration-haryana-farmers
मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया

क्षतिपूर्ति के लिए पोर्टल खुला

किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए सरकार ने क्षतिपूर्ति पोर्टल खोल दिया है। जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार के मुताबिक, किसान 10 सितंबर तक अपनी खराब फसलों का ब्यौरा इस पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं। इसके बाद नुकसान का सत्यापन होगा और रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी।

रुक-रुककर बारिश से धान को राहत, लीफ फोल्डर का असर काफी कम | yamunanagar-rainfall-paddy-crop-rice-leaf-folder-pest-august-2026
रुक-रुककर बारिश से धान को राहत, लीफ फोल्डर का असर काफी कम

जिले के 48 गांवों के लिए पहले से पोर्टल खुला था, और अब नरवाना, उचाना समेत अन्य गांवों को शामिल करने के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। इस तरह करीब 100 गांवों के किसान इस पोर्टल का इस्तेमाल कर सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि जिले में 25 हजार एकड़ जमीन जलभराव से प्रभावित थी, जिसमें से 10 हजार एकड़ पर अभी भी भारी मात्रा में पानी जमा है।

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment