ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Paddy Price Haryana: 1121-1718 धान पिटा बुरी तरह! सुबह 4100, शाम को 4050 भी नहीं

On: October 30, 2025 8:14 AM
Follow Us:
Paddy Price Haryana: 1121-1718 धान पिटा बुरी तरह! सुबह 4100, शाम को 4050 भी नहीं
Join WhatsApp Group

Paddy Price Haryana in hindi: जींद | हरियाणा की अनाज मंडियों में धान, कपास और बाजरे के भाव में गिरावट से किसानों के चेहरों पर मायूसी छाई हुई है। जींद की नई अनाज मंडी की बात करें तो यहां बासमती धान की किस्म 1121 के भाव में एकदम से इतनी गिरावट आई है कि मंडी में पड़ा अन्नदाताओं का पीला सोना बुरी तरह से पिटता दिखाई दिया और देखते ही देखते इसके खरीदारों द्वारा हाथ पीछे खींचने से मंडी की रौनक ही गायब हो गई।

मंडी में सुबह-सुबह की बात करें, तो अपने धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियों को लेकर पहुंचे तो उनके द्वारा मंडी में धान की ट्रालियां उलटते ही एक बार तो अनेकों धान खरीदार उनकी धान की खरीद करने के लिए धान की ढेरियां बनाने से पहले ही टूटते दिखाई दिए।

रुक-रुककर बारिश से धान को राहत, लीफ फोल्डर का असर काफी कम | yamunanagar-rainfall-paddy-crop-rice-leaf-folder-pest-august-2026
रुक-रुककर बारिश से धान को राहत, लीफ फोल्डर का असर काफी कम

सुबह भाव में दिखी तेजी Paddy Price Haryana

इस दौरान उन्होंने 1121 को लगभग 4100 रुपए प्रति क्विंटल और 1718 को 3450 रुपए प्रति क्विंटल तक के भाव से खरीदा, लेकिन दोपहर होते-होते धान के भावों में और गिरावट आने के साथ ही इसके ग्राहक भी मंडी से गायब होते दिखे और कोई-कोई ही धान ग्राहक 1121 के 4050 तो 1718 धान के केवल 3400 रुपए प्रति क्विंटल ही ऊपरी सिरे के भाव लगाता दिखा।

इसके बाद तो मंडी में 1121 धान का कोई खरीदार ग्राहक ही नजर नहीं आया और आढ़ती अपने किसानों की धान किसी तरह से भी मोल-भाव कर बेचने के लिए उन्हें ढूंढते दिखाई दिए। वहीं, धान खरीदारों ने बताया कि कंबाइन से निकलने वाला धान एकदम से बड़ी संख्या में मंडी में पहुंच चुका है, इसलिए खरीदारी में लेट लतीफी हो रही है।

हरियाणा में DSR करने वाले किसानों को मिल सकते हैं 6 हजार रुपये प्रति एकड़, 2026-2030 की नई योजना तैयार | haryana-dsr-scheme-2026-paddy-alternative-crops-incentive-plan
हरियाणा में DSR करने वाले किसानों को मिल सकते हैं 6 हजार रुपये प्रति एकड़, 2026-2030 की नई योजना तैयार

कपास और बाजरे का यह रहा भाव

अनाज मंडी में सोमवार को कपास की केवल एक ही ढेरी 7100 रुपए प्रति क्विंटल बिकी तो 2-3 ढेरियां 7000 रुपए प्रति क्विंटल भी बिकी। बाकी सामान्य तौर पर कपास की अधिकतर ढेरियां 6300 से 6900 रुपए प्रति क्विंटल तक ही बिकती दिखाई दी।

मंडी में सोमवार को लगभग 300 क्विंटल कपास की आवक हुई। मंडी में बाजरा सोमवार को लगभग 1901 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका तो गेहूं भी लगभग 2471 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर बिकी।

मनोहर की दस्तक के पीछे ‘तोशाम कनेक्शन’! श्रुति-किरण के हलके से आई शिकायत ने बढ़ाई संगठन की चिंता
मनोहर की दस्तक के पीछे ‘तोशाम कनेक्शन’! श्रुति-किरण के हलके से आई शिकायत ने बढ़ाई संगठन की चिंता

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment