ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Fertilizer Subsidy DAP यूरिया सस्ती रहेगी! मोदी कैबिनेट ने दी 37,952 करोड़ की सब्सिडी मंजूरी

On: अक्टूबर 30, 2025 6:42 पूर्वाह्न
Follow Us:
Fertilizer Subsidy DAP यूरिया सस्ती रहेगी! मोदी कैबिनेट ने दी 37,952 करोड़ की सब्सिडी मंजूरी
Join WhatsApp Group

Fertilizer Subsidy DAP urea नई दिल्ली | केंद्र सरकार ने किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए एक और बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में रबी सीजन 2025-26 के लिए फॉस्फेटिक और पोटाशिक (P&K) खादों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी दरों को मंजूरी प्रदान की गई है। सरकार के इस फैसले से किसानों को सस्ती दरों पर खाद मिलता रहेगा।

बता दें कि इस योजना के लिए केंद्र सरकार ने लगभग 37,952 करोड़ रुपए की बजट राशि जारी की है, जो खरीफ सीजन की तुलना में लगभग 736 करोड़ रुपए अधिक है। यह सब्सिडी 1 अक्टूबर 2025 से 31 मार्च 2026 तक लागू रहेगी।

20% तक बढ़ेगी अगली फसल की पैदावार, खरीफ बीज भंडारण के ये वैज्ञानिक नियम अपनाएं किसान | kharif-seed-storage-scientific-methods-moisture-guidelines-farmers
20% तक बढ़ेगी अगली फसल की पैदावार, खरीफ बीज भंडारण के ये वैज्ञानिक नियम अपनाएं किसान

किसानों को सस्ता मिलेगा खाद Fertilizer Subsidy DAP

मोदी सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले से किसानों को डाई-अमोनियम फॉस्फेट (DAP) और एनपीकेएस (नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश, सल्फर) ग्रेड जैसी खादें किफायती दरों पर मिलती रहेगी। इससे उन छोटे और सीमांत किसानों को सीधा लाभ पहुंचेगा, जिनपर रोजाना बढ़ रही खेती की लागत का सबसे ज्यादा दबाव रहता है।

इस वजह से लिया फैसला

पिछले कुछ महीनों से DAP और यूरिया सहित अन्य खाद के इंटरनेशनल रेट में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था। इस बदलाव को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने फॉस्फेटिक और पोटाशिक खादों पर सब्सिडी को युक्तिसंगत करने का फैसला लिया है, ताकि किसानों को कम कीमत पर खाद मिलता रहें और घरेलू स्तर पर खाद की सप्लाई में स्थिरता बनी रहे।

गेहूं-चना छोड़ अपनाई रोजल हिबिस्कस की खेती, खेत में खिले फूल देख कृषि वैज्ञानिक भी हैरान | sagar-farmer-anmol-dubey-organic-roselle-hibiscus-farming-bina
गेहूं-चना छोड़ अपनाई रोजल हिबिस्कस की खेती, खेत में खिले फूल देख कृषि वैज्ञानिक भी हैरान

सरकार द्वारा खाद कंपनियों को मंजूरशुदा दरों के अनुसार सब्सिडी दी जाएगी ताकि वे बाजार में सस्ती दरों पर उत्पाद बेच सकें।

कम बारिश के बीच करनाल-कुरुक्षेत्र ने कैसे बचाई फसल, जानिए उत्पादन के पूरे आंकड़े | haryana-monsoon-2026-paddy-production-loss-drought-impact-district-wise-report
कम बारिश के बीच करनाल-कुरुक्षेत्र ने कैसे बचाई फसल, जानिए उत्पादन के पूरे आंकड़े

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment