ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

PM Kisan 21st Installment: का इंतजार खत्म! 6 नवंबर से पहले 2000 रुपये खाते में e-KYC जरूरी!

On: अक्टूबर 28, 2025 8:52 पूर्वाह्न
Follow Us:
PM Kisan 21st Installment: का इंतजार खत्म! 6 नवंबर से पहले 2000 रुपये खाते में e-KYC जरूरी!
Join WhatsApp Group

PM Kisan 21st Installment Date: नई दिल्ली | पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana): देश के करोड़ों किसान बेसब्री से जानना चाहते हैं कि पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त कब आएगी। 20वीं किस्त 2 अगस्त को रिलीज हुई थी।

किन राज्यों के किसानों को मिल चुकी है किस्त? PM Kisan 21st Installment

बाढ़ प्रभावित राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और उत्तराखंड के किसानों के खाते में 21वीं किस्त के 2000 रुपये पहले ही ट्रांसफर हो चुके हैं। लेकिन बाकी राज्यों के किसानों को अभी इंतजार है।

आमतौर पर दिवाली से पहले किस्त आ जाती थी। पिछले साल 5 अक्टूबर को ही 2000 रुपये जारी हुए थे। लेकिन इस बार दिवाली बिना किस्त के बीत गई।

मिट्टी में कम कार्बन के बावजूद अनार की बंपर पैदावार, देखें जैविक प्रबंधन का पूरा तरीका | rajasthan-jalore-farmer-nihal-singh-pomegranate-farming-success-story
मिट्टी में कम कार्बन के बावजूद अनार की बंपर पैदावार, देखें जैविक प्रबंधन का पूरा तरीका

नवंबर के पहले हफ्ते में संभव है रिलीज़

अनुमान है कि 6 नवंबर से पहले किसानों को 21वीं किस्त मिल सकती है। हालांकि, बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वजह से कोई नई योजना घोषित नहीं हो सकती। पहले से चल रही योजनाओं का लाभ मिलेगा।

बिहार में किसानों को जल्द मिल सकता पैसा

बिहार में 6 और 11 नवंबर को वोटिंग है, रिजल्ट 14 नवंबर को। राज्य में 73 लाख से ज्यादा किसान पीएम किसान का लाभ ले रहे हैं। इसलिए वोटिंग से पहले पैसा खाते में आने की संभावना है।

बिना e-KYC नहीं मिलेगा पैसा

कृषि मंत्रालय ने साफ कहा है कि जिन किसानों का e-KYC नहीं हुआ, उनके खाते में पैसा नहीं जाएगा। वजह फर्जी लाभार्थियों की बड़ी संख्या है।

20% तक बढ़ेगी अगली फसल की पैदावार, खरीफ बीज भंडारण के ये वैज्ञानिक नियम अपनाएं किसान | kharif-seed-storage-scientific-methods-moisture-guidelines-farmers
20% तक बढ़ेगी अगली फसल की पैदावार, खरीफ बीज भंडारण के ये वैज्ञानिक नियम अपनाएं किसान

घर बैठे करें e-KYC

PM किसान पोर्टल पर जाएं।
दायीं ओर e-KYC ऑप्शन पर क्लिक करें।
आधार नंबर और कैप्चा डालकर सर्च करें।
आधार से जुड़े मोबाइल पर OTP आएगा।
OTP भरकर सबमिट करें।
e-KYC पूरा होने की सूचना मोबाइल और ईमेल पर आ जाएगी।

गेहूं-चना छोड़ अपनाई रोजल हिबिस्कस की खेती, खेत में खिले फूल देख कृषि वैज्ञानिक भी हैरान | sagar-farmer-anmol-dubey-organic-roselle-hibiscus-farming-bina
गेहूं-चना छोड़ अपनाई रोजल हिबिस्कस की खेती, खेत में खिले फूल देख कृषि वैज्ञानिक भी हैरान

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment