PM Kisan 24th Installment : देश के करोड़ों लाभार्थी किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त (PM Kisan 24th Installment) का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, कइयों की किस्त अटकने की आशंका भी है क्योंकि ई-केवाईसी, आधार सीडिंग और लैंड रिकॉर्ड वैरिफिकेशन में गड़बड़ी वाले खातों में पैसा नहीं भेजा जाएगा। सरकार की ओर से तारीख का आधिकारिक ऐलान होना अभी बाकी है।
PM Kisan 24th installment date 2026 : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) के लाभार्थी किसानों के लिए बड़ी खबर है। देश के करोड़ों छोटे और सीमांत किसानों के दिलों में इस वक्त सिर्फ एक ही सवाल है कि उन्हें 24वीं किस्त (PM Kisan 24th Installment) का पैसा कब मिलेगा? 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी होने के बाद से ही किसान अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं। त्योहारों के इस मौसम में दिवाली से ठीक पहले और बाद में किस्त आने की चर्चाएं तेज हो गई हैं, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से इसकी तारीख का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। इसलिए सोशल मीडिया पर चल रही किसी भी अपुष्ट तारीख पर भरोसा न करने की सलाह दी जाती है।
इस सरकारी योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल कुल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि हर 4 महीने के अंतराल पर 2,000-2,000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों (DBT) में ट्रांसफर की जाती है। इस वित्तीय मदद से किसानों को खेती की लागत, जैसे उत्तम बीज, खाद और कीटनाशक खरीदने में बहुत सहारा मिलता है, जिससे उनकी खेती की लागत घटती है और आमदनी बढ़ती है।
इन गलतियों के कारण अटक सकती है आपकी 2000 रुपये की किस्त
अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं, तो तुरंत सावधान हो जाएं। कुछ जरूरी काम अधूरे होने पर आपकी 24वीं किस्त का पैसा आपके खाते में आने से रुक सकता है। सरकार ने इसके लिए नियम बेहद कड़े कर दिए हैं।
सबसे पहला और जरूरी काम है ई-केवाईसी (e-KYC)। जिन लाभार्थियों ने अभी तक अपनी ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है, उन्हें इस बार किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। आप पीएम किसान पोर्टल (pmkisan.gov.in) पर जाकर या अपने नजदीकी सीएससी (CSC) सेंटर से इसे तुरंत बायोमेट्रिक के जरिए पूरा कर सकते हैं।
आधार सीडिंग और एनपीसीआई मैपिंग न होने पर होगी मुश्किल
दूसरी सबसे बड़ी अड़चन बैंक खाते और आधार की है। आपका बैंक खाता आधार से लिंक (Aadhaar Seeding) होना चाहिए और उसमें एनपीसीआई (NPCI) मैपिंग एक्टिव होनी चाहिए। चूंकि सरकार डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे बैंक खातों में पैसा भेजती है, इसलिए अगर आपका खाता आधार से नहीं जुड़ा है या इनएक्टिव है, तो ट्रांसफर फेल हो जाएगा।
ये भी पढ़ें: कमरे में उगेगा केसर: 10 से 12 डिग्री तापमान में 3 महीने में तैयार होगी फसल, जानें पूरा प्रोसेस
लैंड सीडिंग स्टेटस में ‘No’ है तो तुरंत करें यह काम
तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण काम है आपकी जमीन का रिकॉर्ड पोर्टल पर वेरिफाइड होना। अगर पीएम किसान पोर्टल पर आपके बेनेफिशियरी स्टेटस में ‘लैंड सीडिंग’ (Land Seeding) के सामने ‘No’ लिखा आ रहा है, तो समझ लीजिए कि आपकी किस्त रुक जाएगी। ऐसे में आपको तुरंत अपने क्षेत्र के पटवारी या तहसील कार्यालय में जाकर भूमि दस्तावेजों का सत्यापन करवाना होगा ताकि इसे ‘Yes’ कराया जा सके।
सरकार ने साफ किया है कि केवल उन्हीं किसानों को 24वीं किस्त का लाभ मिलेगा जिनके ये तीनों दस्तावेज और प्रक्रियाएं पूरी तरह दुरुस्त होंगी। #PMKisan #Farmers #AgricultureIndia #HaryanaNewsPost













