1. Home
  2. Agriculture

PM Kisan: जानिए किस तारीख को आएंगे किसानों के खाते में रुपये

PM Kisan: जानिए किस तारीख को आएंगे किसानों के खाते में रुपये
PM Kisan E Kyc: किसानों को आर्थिक तौर पर मजबूती देने के लिए और किसानों की आय को डबल करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत की गई थी।

Haryana News Post : PM Kisan E Kyc: किसानों को आर्थिक तौर पर मजबूती देने के लिए और किसानों की आय को डबल करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत की गई थी। बहुत जल्द केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 13वीं किस्त किसानों के खाते में डालने वाली है।

हालांकि इसकी डेट का अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन किसानों के खाते में 13वीं किस्त तभी आएगी, जब लाभार्थी किसान अपने बैंक अकाउंट की ई-केवाईसी को अपने आधार कार्ड से लिंक करा लेंगे। बता दें कि ई-केवाईसी और आधार कार्ड को लिंक कराने की आखिरी तारीख आज यानी 10 फरवरी 2023 तक है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

Read Also: PM Yojana : आज ही कर लें ये जरूरी काम, वरना नहीं आएंगे 13वीं किस्त के पैसे

20 फरवरी आ जाएगा पैसा!

आपको बता दें पीएम किसान की 12वीं किस्त 17 अक्टूबर को देशभर के किसान के खाते में ट्रांसफर हुई थी। पिछली बार 8.42 करोड़ किसानों को इस किस्त का लाभ मिला था। इससे पहले 11 करोड़ से ज्यादा किसानों ने योजना का फायदा लिया था। इस बार सरकारी की कोशिश है कि सभी पात्र किसानों को इस योजना का लाभ दिया जाए।

सरकार की तरफ से यह पहले तय है कि 13वीं किस्त किसानों के खाते में होली यानी 8 मार्च से पहले ट्रांसफर की जानी है। एक रिपोर्ट में दावा किया इस बार 20 फरवरी 2023 को किसानों के खाते में पैसे आएंगे। लेकिन इस किस्त के लिए ई-केवाईसी वेरिफिकेशन कराना जरूरी होगा। यदि किसी ने ई-केवाईसी वेरिफिकेशन नहीं कराया तो उसके खाते में पैसा नहीं आएगा।

Read Also: किसानों को एक और सौगात, PM Kisan योजना के इतने मिलेंगे पैसे

ई-केवाईसी वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि?

इससे पहले सरकारी अधिकारियों ने बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि होली से पहले किसानों के खाते में किस्त के 2000 रुपये भेज दिए जाएंगे। पात्र लाभार्थियों को 10 फरवरी तक बैंक खाते का ई-केवाईसी वेरिफिकेशन कराना जरूरी है। जिसकी आज अंतिम तिथि है। यह बताया गया कि योजना के तहत जनवरी 2023 तक 67 फीसदी ई-केवाईसी और 88 प्रतिशत बैंक खातों को आधार से लिंक कराया गया है।

हमें ट्विटर और गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।