Pathaan Box Office Collection Day 8: 'पठान' की 8वें दिन भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई चालू?

Pathaan Box Office Collection: पठान का जोरदार कलेक्शन जारी है। पठान का 8वें दिन का ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 18 करोड़ रुपये हो सकता है। पठान ने 8 दिनों में वर्ल्डवाइड मार्केट में 675 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। सेकंड वीकेंड तक पठान आसानी से वर्ल्डवाइड 700 करोड़ का बिजनेस कर लेगी। पठान शाहरुख की ही कई फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ चुकी है।

 

Pathaan Box Office Collection Day 8: पठान की सफलता का परचम हर दिन लहरा रहा है। किंग खान की मूवी ब्लॉकबस्टर है। पठान से किंग खान ने साबित कर दिया है कि वे रियल में बॉक्स ऑफिस किंग हैं।

बता दें देश और दुनिया के बॉक्स ऑफिस में पठान की सुनामी जारी है। 6 दिन में वर्ल्डवाइड 600 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली शाहरुख खान की फिल्म ने 8वें दिन कमाई की है।

अब तक फिल्म ने 348.25 करोड़ रुपए का डोमस्टिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। शुरूआती रुझानों के मुताबिक पठान ने बुधवार को भी डबल डिजिट में कमाई कर इतिहास रच दिया है।

ये भी पढ़ें: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक और आध्यात्मिक यात्रा पर, ऋषिकेश में स्वामी दयानंद गिरि के आश्रम पहुंचे

8वें दिन पठान ने इतने कमाए?

ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक पठान का 8वें दिन का आल इंडिया नेट कलेक्शन 18 करोड़ रुपये हो सकता है। शाहरुख-दीपिका स्टारर मूवी का 8 दिनों का इंडिया कलेक्शन 348.25 करोड़ हो गया है।

पठान के हिंदी वर्जन ने बुधवार (पहले दिन) को 55 करोड़, गुरुवार को 68 करोड़, शुक्रवार को 38 करोड़, शनिवार को 51.50 करोड़, रविवार को 58.50 करोड़, सोमवार को 25.50 करोड़, मंगलवार को 22 करोड़ कमाए।

अब बुधवार को मूवी का दमखम जारी है। 7वें दिन के मुकाबले कमाई में हल्की सी गिरावट देखी गई है। बावजूद इसके पठान का कलेक्शन जोरदार है।

ये भी पढ़ें: पुरुष आईपीएल के बाद Viacom18 ने महिला आईपीएल के भी खरीदे मीडिया अधिकार, 5 वर्षों के लिए 951 करोड़ रुपये किये खर्च

वर्ल्डवाइड 700 करोड़ कमाने की ओर पठान?

पठान ने 8 दिनों में वर्ल्डवाइड मार्केट में 675 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। सेकंड वीकेंड तक पठान आसानी से वर्ल्डवाइड 700 करोड़ का बिजनेस कर लेगी। पठान शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।

पठान शाहरुख खान की ही कई फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ चुकी है। पठान ने यशराज बैनर की स्पाई एंटरटेनर वॉर के लाइफटाइम कलेक्शन (317.91 करोड़) को 7 दिनों में पछाड़ दिया है।

ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वापसी के लिए तैयार रविंद्र जडेजा, श्रेयस अय्यर हो सकते हैं पहले टेस्ट से बाहर

ये भी पढ़ें: संजू सैमसन ने पास किया फिटनेस टेस्ट, जसप्रीत बुमराह की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी की संभावना

हमें ट्विटर और गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें