Shardiya Navratri 2023: 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि, शुभ मुहूर्त में करें घटस्थापना, जानें विधि

Shardiya Navratri 2023 Ghatasthapana Time: इस बार शारदीय नवरात्रि का त्योहार 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा की पूजा और कलश स्थापना के लिए दो शुभ मुहूर्त पड़ रहे हैं। आइए  जानें महाअष्टमी, महानवमी और दशमी किस तारीख को मनाई जाएगी?
 

Shardiya Navratri 2023 Date : नवरात्रि रविवार 15 अक्टूबर 2023, से शुरू हो रही है। 23 अक्टूबर 2023 मंगलवार को नवरात्रि समाप्त होगी। 

24 अक्टूबर, विजयादशमी या दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। शारदीय नवरात्रि अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवमी तिथि तक मनाई जाती है। 

शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri ) में मां शक्ति के 9 स्वरूपों की उपासना की जाती है। मान्यता है कि नवरात्रि के मां दुर्गा की विधि पूर्वक उपासना करने से भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करती हैं।

उनके आशीर्वाद से भक्तों के सभी मनोरथ पूरे होते हैं।  घर परिवार में धन-वैभव व सुख समृद्धि की बढ़ोत्तरी होती है।

नवरात्रि के दौरान कई बार तिथियों को घटने-बढ़ने के कारण नवरात्रि भी 8 या 9 दिन की होती है। 

शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी और महानवमी तिथि 

शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि 22 अक्टूबर,रविवार को मनाई जाएगी। इस दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है।

23 अक्टूबर,सोमवार को महानवमी मनाई जाएगी। इस दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा की जाती है, साथ ही नवरात्रि हवन और कन्या पूजन भी किया जाता है। 

अपने पति को Shardiya Navratri पर भेजें बधाई संदेश और Husband से कहें जय माता दी

अपनी पत्‍नी को Shardiya Navratri पर भेजें Messages और दें शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं

Shardiya Navratri 2023 Ghatsthapana Muhurat

आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 14 अक्टूबर 2023 की रात 11:24 मिनट से शुरू होगी। 

ये 15 अक्टूबर की दोपहर 12:32 मिनट तक रहेगी. पहले दिन यानि प्रतिपदा तिथि पर कलश स्थापित कर मां दुर्गा का आव्हान किया जाता है। 

अभिजित मुहूर्त - इस दिन अभिजित मुहूर्त पंचांग के अनुसार सुबह 11:48 मिनट से दोपहर 12:36 मिनट तक रहेगा। 

परिवार के सदस्‍यों को भेजें Shardiya Navratri पर Wishes और Messages

Shardiya Navratri 2023 : शारदीय नवरात्रि माँ के लिए शुभकामना संदेश

शारदीय नवरात्रि घटस्थापना सामग्री

स्वच्छ मिट्‌टी
मिट्‌टी या तांबे का कलश साथ में ढक्कन
कलावा
जौ बोने के लिए
चौड़े मुंह वाला मिट्टी का पात्र
लाल कपड़ा
नारियल
आम या अशोक के पत्ते
सप्तधान्य (7 प्रकार के अनाज)
मिठाई
इत्र
सिक्का
अक्षत
सुपारी
गंगाजल
दूर्वा
लाल पुष्प
सिंदूर
लौंग
इलायची
पान

शारदीय नवरात्रि 2023 घटस्थापना

15 अक्टूबर: घटस्थापना, मां शैलपुत्री की पूजा
16 अक्टूबर: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
17 अक्टूबर: मां चंद्रघंटा की पूजा
18 अक्टूबर: मां कूष्माण्डा की पूजा
19 अक्टूबर: मां स्कंदमाता की पूजा
20 अक्टूबर: मां कात्यायनी की पूजा
21 अक्टूबर: मां कालरात्रि की पूजा
22 अक्टूबर: दुर्गा अष्टमी, मां महागौरी की पूजा, कन्या पूजन
23 अक्टूबर: महानवमी, मां सिद्धिदात्री की पूजा, नवरात्रि हवन

Shardiya Navratri पर गर्लफ्रेंड के लिए शारदीय नवरात्रि संदेश

Shardiya Navratri Instagram Captions: शारदीय नवरात्रि पर इंस्‍टाग्राम पर लगाएं ये सुंदर कैप्‍शन

Shardiya Navratri Ghatsthapana Vidhi

नवरात्र के पहले दिन शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना करें।

स्नान के बाद लाल वस्त्र पहनें फिर कलश स्थापना के लिए एक मिट्‌टी के पात्र में पवित्र मिट्‌टी रखें और उसमें जौ बोएं।

ईशान कोण में कलश स्थापन शुभ मानी जाती है। पूजा की चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं।

इस पर मां दुर्गा की तस्वीर स्थापित करें। 

एक तांबे या मिट्‌टी के कलश में गंगा जल या स्वच्छ जल भरकर इसमें सिक्का, अक्षत सुपारी, लौंग के जोड़ा, दूर्वा घास, डालें।

कलश के मुख पर मौली बांधें. एक नारियल पर लाल चुनरी को मौली से बांध दें। 

कलश में आम के पत्ते लगाकर उसपर ये नारियल रखे दें।

अब जौ वाले पात्र और कलश को मां दुर्गा की फोटो के दायीं ओर स्थापित कर दें।

कलश स्थापना पूरी कर मां जगदंबा का आव्हान करें।

Advance Shardiya Navratri : शारदीय नवरात्रि 2023 पर एडवांस में भेजें शुभकामनाएं

Shardiya Navratri Messages : शारदीय नवरात्रि 2023 पर भेजें शुभकामनाएं और बधाई संदेश

शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि 

हिंदू पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 14 अक्टूबर, शनिवार को रात 11 बजकर 24  मिनट पर होगी। 

इसका समापन 16 अक्टूबर, सोमवार को देर रात 12 बजकर 32 मिनट पर होगा।

उदया तिथि के अनुसार प्रतिपदा तिथि 15 अक्टूबर की मान्य होगी इसलिए कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 15 अक्टूबर,

रविवार को सुबह 11 बजकर 44 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। 

Shardiya Navratri पर Whatsapp और Facebook पर लगाएं ये सुंदर मैसेज और कहें जय माता दी

Shardiya Navratri पर बहन को भेजें शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं