ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगी सफलता, किसे सावधानी?

On: अक्टूबर 7, 2025 8:17 पूर्वाह्न
Follow Us:
Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगी सफलता, किसे सावधानी?
Join WhatsApp Group

Aaj Ka Rashifal 7 October: चंडीगढ़: आज 7 अक्टूबर 2025 का दिन सभी राशियों के लिए खास है। मंगल और बुध तुला राशि में, राहु कुंभ में, शनि और चंद्रमा मीन में, गुरु मिथुन में, केतु और शुक्र सिंह में, और सूर्य कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्योदय के समय रेवती नक्षत्र का पहला चरण है।

शनि और चंद्रमा की युति मानसिक तनाव दे सकती है, लेकिन धार्मिक कार्यों और शिव उपासना से राहत मिल सकती है। कन्या और सिंह राशि के लोग आज व्यवसाय में सफलता पाएंगे, कर्क और कन्या राशि वालों को नौकरी में नए मौके मिल सकते हैं, जबकि कुंभ और मीन राशि वालों को सेहत का ध्यान रखना होगा। आइए जानते हैं, सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि Aaj Ka Rashifal

चंद्रमा और शनि आपके बारहवें भाव में हैं, जिससे खर्च बढ़ सकता है। धार्मिक कार्यों में पैसा खर्च होगा, लेकिन यह आपके लिए आध्यात्मिक उन्नति का दिन है।

छात्रों को नए अवसर मिल सकते हैं, हालांकि व्यवसाय में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। आंखों की समस्या से सावधान रहें। उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें। शुभ रंग: लाल, पीला। भाग्य प्रतिशत: 65%।

वृषभ राशि

चंद्रमा और शनि ग्यारहवें भाव में नौकरी और व्यवसाय में सफलता के संकेत दे रहे हैं। कर्क और कन्या राशि के दोस्तों की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। उपाय: चंद्रमा के लिए चावल और शक्कर दान करें। शुभ रंग: सफेद, नीला। भाग्य प्रतिशत: 75%।

17 अक्टूबर से सूर्य का तुला राशि में गोचर, जानिए सभी 12 राशियों के करियर और कारोबार पर असर | sun-transit-in-libra-october-2026-horoscope-effects
17 अक्टूबर से सूर्य का तुला राशि में गोचर, जानिए सभी 12 राशियों के करियर और कारोबार पर असर

मिथुन राशि

राशि स्वामी बुध पंचम भाव में और चंद्रमा दसवें भाव में हैं। व्यवसाय में नई डील के लिए सोच-समझकर फैसले लें। शनि-चंद्रमा की युति मानसिक तनाव दे सकती है। उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं। शुभ रंग: हरा, नीला। भाग्य प्रतिशत: 80%।

कर्क राशि

चंद्रमा भाग्य भाव में धार्मिक कार्यों से उन्नति दिलाएगा। नौकरी में नए जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिवार के विवाद सुलझाने में बड़े भाई की मदद मिलेगी। आईटी, मीडिया और बैंकिंग क्षेत्र में लाभ होगा। उपाय: श्री कनकधारास्तोत्र का पाठ करें। शुभ रंग: सफेद, पीला। भाग्य प्रतिशत: 75%।

सिंह राशि

सूर्य अगली राशि में और चंद्रमा आठवें भाव में हैं। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी, लेकिन व्यवसाय में मेहनत करनी पड़ सकती है। दोस्तों से फायदा होगा। सूर्य और गुरु नौकरी बदलने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। उपाय: श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार पाठ करें। शुभ रंग: पीला, लाल। भाग्य प्रतिशत: 65%।

कन्या राशि

बुध अगली राशि में और चंद्रमा सातवें भाव में गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय में आय से खुशी मिलेगी। माता-पिता का आशीर्वाद सूर्य और चंद्रमा की शुभता बढ़ाएगा। मीडिया, आईटी और न्यायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। उपाय: मूंग दान करें और गाय को पालक खिलाएं। शुभ रंग: हरा, नीला। भाग्य प्रतिशत: 75%।

तुला राशि

शुक्र और केतु बारहवें भाव में बैंकिंग और वित्तीय प्रबंधन से जुड़े लोगों को लाभ देंगे। काम का तनाव हो सकता है। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और पक्षियों को दाना-पानी दें। शुभ रंग: सफेद, हरा। भाग्य प्रतिशत: 65%।

शारदीय नवरात्रि 2026 ज्योतिष: नवदुर्गा और नवग्रहों का अद्भुत संयोग, जानें 9 दिनों के 9 शुभ रंग | shardiya-navratri-2026-astrological-significance-9-days-navgraha-colours
शारदीय नवरात्रि 2026 ज्योतिष: नवदुर्गा और नवग्रहों का अद्भुत संयोग, जानें 9 दिनों के 9 शुभ रंग

वृश्चिक राशि

मंगल और बुध व्यय भाव में रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन और आईटी क्षेत्र में लाभ देंगे। व्यवसाय को लेकर तनाव रह सकता है। पंचम चंद्रमा संतान को सफलता देगा। उपाय: तिल और चावल दान करें। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 9 बार पाठ करें। शुभ रंग: लाल, सफेद। भाग्य प्रतिशत: 70%।

धनु राशि

गुरु सातवें और चंद्रमा चौथे भाव में हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे। सूर्य दसवें भाव में यश और सफलता दिलाएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बीपी के मरीज सावधानी बरतें। उपाय: सप्तश्लोकी दुर्गा का 9 बार पाठ करें। शुभ रंग: हरा, सफेद। भाग्य प्रतिशत: 75%।

मकर राशि

शनि और चंद्रमा तीसरे भाव में धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ाएंगे। छात्रों के लिए समय अच्छा है। धन का आगमन होगा। डायबिटीज और लिवर के मरीज सावधान रहें। उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें और तिल दान करें। शुभ रंग: हरा, आसमानी। भाग्य प्रतिशत: 80%।

कुंभ राशि

पंचम गुरु और दूसरे भाव में शनि-चंद्रमा गोचर से काम में सफलता मिलेगी। रुका हुआ धन वापस आ सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें और उड़द दान करें। शुभ रंग: बैंगनी, हरा। भाग्य प्रतिशत: 80%।

मीन राशि

शनि और चंद्रमा आपकी राशि में ही हैं, जिससे स्वास्थ्य और नौकरी में कुछ परेशानी हो सकती है। शुक्र रुके धन को प्राप्त करवा सकता है। उपाय: बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें। शुभ रंग: पीला, नारंगी। भाग्य प्रतिशत: 60%।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी धार्मिक शास्त्रों पर आधारित है और केवल सूचना के लिए है। इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है।

तुला राशि में शुक्र अस्त 2026, मिथुन और कर्क समेत 5 राशियों के लिए धन लाभ के बड़े संकेत | shukra-ast-october-2026-lucky-zodiac-signs-career-finance-rashifal
तुला राशि में शुक्र अस्त 2026, मिथुन और कर्क समेत 5 राशियों के लिए धन लाभ के बड़े संकेत

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment