ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Honda Amaze ने सुरक्षा में मारी बाजी Bharat NCAP में बनाया नया रिकॉर्ड

On: November 29, 2025 12:32 PM
Follow Us:
Honda Amaze ने सुरक्षा में मारी बाजी Bharat NCAP में बनाया नया रिकॉर्ड
Join WhatsApp Group

Honda Amaze ने सुरक्षा के मामले में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में धमाकेदार रेटिंग हासिल की है. इंडिया में बनी यह तीसरी जनरेशन Amaze अब वयस्क यात्रियों के लिए 5 Star और बच्चों की सुरक्षा के लिए 4 Star रेटिंग लेकर देश की टॉप सेफ फैमिली सेडान में शामिल हो गई है. यह Amaze के लिए अब तक का सबसे बेहतर स्कोर है.

बच्चों की सुरक्षा में भी शानदार प्रदर्शन

Amaze ने चाइल्ड सेफ्टी सेक्शन में भी बेहतरीन नतीजे दिए. CRS इंस्टॉलेशन में इसे पूरे 12 में से 12 अंक मिले. तीन साल के बच्चे के लिए 8 में से 7.81 और 18 महीने के बच्चे के लिए पूरे 8 में से 8 अंक दिए गए. ISOFIX माउंट और लेग सपोर्ट होने की वजह से रियर फेसिंग चाइल्ड सीट आसानी से फिट होती है, जो छोटे बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से बहुत जरूरी है.

Kia Sorento Hybrid: 4 सितंबर को आ रही 7-सीटर SUV, 238 bhp हाइब्रिड इंजन के साथ मिलेगी AWD | kia-sorento-hybrid-carnival-hybrid-india-launch-price-features
Kia Sorento Hybrid: 4 सितंबर को आ रही 7-सीटर SUV, 238 bhp हाइब्रिड इंजन के साथ मिलेगी AWD

कार में ESC, सीटबेल्ट रिमाइंडर, ABS और EBD, रियर डिफॉगर, एयरबैग कट ऑफ स्विच और चाइल्ड सेफ्टी लॉक जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. इन्हीं मजबूत सेफ्टी एलिमेंट्स की वजह से Honda Amaze मार्केट में मौजूद सबसे भरोसेमंद कॉम्पैक्ट सेडानों में गिनी जाती है.

Bharat NCAP क्या है

Bharat NCAP भारत में लागू आधिकारिक क्रैश टेस्ट प्रोग्राम है, जो Global NCAP और Euro NCAP जैसे इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के नियमों पर काम करता है. इसमें कार की कई स्तर पर जांच की जाती है, जैसे फ्रंटल और साइड क्रैश, चाइल्ड सीट इंस्टॉलेशन और रियल वर्ल्ड दुर्घटना की स्थिति में कार की मजबूती. 5 Star रेटिंग यह साबित करती है कि कार असली एक्सीडेंट में भी यात्रियों की अच्छी सुरक्षा करती है.

11.45 लाख रुपये से शुरू Mahindra की ये इलेक्ट्रिक SUV, बैटरी के लिए देना होगा प्रति km शुल्क | mahindra-ev-baas-be-6-sporteq-xev-9s-xev-9e-price
11.45 लाख रुपये से शुरू Mahindra की ये इलेक्ट्रिक SUV, बैटरी के लिए देना होगा प्रति km शुल्क

Honda Amaze का क्रैश टेस्ट स्कोर

टेस्टिंग के दौरान Honda Amaze ने अपनी मजबूती का पूरा सबूत दिया. फ्रंट ऑफसेट क्रैश टेस्ट में इसे 16 में से 14.33 और साइड इम्पैक्ट टेस्ट में 16 में से 14.00 अंक मिले. यानी कुल 24 में से दमदार 23.81 अंक.

सेडान में स्टैंडर्ड फीचर्स के तौर पर दो एयरबैग, साइड हेड कर्टेन एयरबैग, साइड थोरैक्स एयरबैग, सीटबेल्ट प्रीटेंशनर्स, रियर पार्किंग सेंसर, ESC और बच्चों के लिए ISOFIX माउंट्स भी दिए गए हैं, जो इसकी सेफ्टी को और मजबूत बनाते हैं.

2027 में आ सकती है नई Hyundai Creta, हाइब्रिड इंजन से लेकर नए केबिन तक होंगे बड़े बदलाव | new-hyundai-creta-2027-hybrid-engine-design-features
2027 में आ सकती है नई Hyundai Creta, हाइब्रिड इंजन से लेकर नए केबिन तक होंगे बड़े बदलाव

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment