ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Hyundai Venue Price: कीमतें लीक! बेस मॉडल सिर्फ 7.90 लाख से, टॉप वैरिएंट तक देखें कीमत

On: नवम्बर 8, 2025 6:05 पूर्वाह्न
Follow Us:
Hyundai Venue Price: कीमतें लीक! बेस मॉडल सिर्फ 7.90 लाख से, टॉप वैरिएंट तक देखें कीमत
Join WhatsApp Group

Hyundai Venue Price List all Varients HX2, HX4, HX5, HX6: हुंडई ने भारत में नई हुंडई वेन्यू को धूमधाम से लॉन्च कर दिया है। ये एक दमदार सबकॉम्पैक्ट एसयूवी है, जो हर तरह के ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखकर बनाई गई है।

इसकी शुरुआती कीमत महज ₹7.90 लाख है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत ₹15.51 लाख तक जाती है। इसी वजह से ये भारत के एसयूवी मार्केट में सस्ती और स्टाइलिश ऑप्शन बन गई है।

2025 हुंडई वेन्यू इंजन ऑप्शन्स Hyundai Venue Price

कार में तीन पावरफुल इंजन मिलते हैं – 1.2-लीटर कप्पा एमपीआई पेट्रोल, 1.0-लीटर टर्बो जीडीआई पेट्रोल और 1.5-लीटर यू2 सीआरडीआई डीजल।

पेट्रोल कारों से मोहभंग! सीएनजी, हाइब्रिड और ईवी की हिस्सेदारी 41 फीसदी के पार | petrol-cars-market-share-drops-cng-hybrid-ev-growth-fada-report-2026
पेट्रोल कारों से मोहभंग! सीएनजी, हाइब्रिड और ईवी की हिस्सेदारी 41 फीसदी के पार

इनके साथ 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड मैनुअल, 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक (DCT) और डीजल के लिए नया 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन जैसे गियरबॉक्स ऑप्शन हैं। नई वेन्यू पेट्रोल मैनुअल में कई वैरिएंट्स आते हैं, जैसे Hyundai Venue HX2, Hyundai Venue HX4 और Hyundai Venue HX5।

पेट्रोल-एमटी वैरिएंट की कीमत

पेट्रोल मैनुअल वैरिएंट HX2 ट्रिम से ₹7.90 लाख में शुरू होता है और HX6 व HX6T वैरिएंट्स क्रमशः ₹10.43 लाख और ₹10.70 लाख तक जाते हैं।

टर्बो पेट्रोल इंजन में ऑप्शन्स

पावर के शौकीनों के लिए टर्बो पेट्रोल में ढेर सारे ऑप्शन हैं। टर्बो पेट्रोल मैनुअल HX2 से ₹8.80 लाख शुरू होकर HX8 वैरिएंट तक ₹11.81 लाख में मिलता है। वहीं स्पोर्टी N Line मैनुअल वर्जन (N6 N Line MT) सिर्फ ₹10.55 लाख का है।

वाहन आरसी में ऐसे बदलें अपना पुराना मोबाइल नंबर, नहीं काटने पड़ेंगे आरटीओ के चक्कर | how-to-update-mobile-number-in-vehicle-rc-online-vahan-portal
वाहन आरसी में ऐसे बदलें अपना पुराना मोबाइल नंबर, नहीं काटने पड़ेंगे आरटीओ के चक्कर

टर्बो पेट्रोल ऑटोमैटिक वैरिएंट की कीमत

टर्बो पेट्रोल DCT ऑटोमैटिक वैरिएंट HX5 से ₹10.67 लाख शुरू होता है और टॉप HX10 तक ₹14.56 लाख जाता है। वेन्यू N Line के ऑटोमैटिक वैरिएंट्स N6 और N10 की कीमतें ₹11.45 लाख और ₹15.30 लाख हैं।

डीजल-एमटी की कीमत

डीजल मैनुअल वैरिएंट HX2 से ₹9.70 लाख शुरू होकर HX7 तक ₹12.51 लाख में आता है। खास बात ये कि अब डीजल में भी ऑटोमैटिक ऑप्शन है। इसका HX5 वैरिएंट ₹11.58 लाख और टॉप HX10 ₹15.51 लाख का है।

एमजी विंडसर ईवी का नया इंडल्ज एडिशन टीज: गोल्ड थीम और छत से खुलने वाली स्क्रीन ने खींचा ध्यान | mg-windsor-ev-indulge-limited-edition-teaser-features-price-range
एमजी विंडसर ईवी का नया इंडल्ज एडिशन टीज: गोल्ड थीम और छत से खुलने वाली स्क्रीन ने खींचा ध्यान

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment