KTM 390 Adventure New price Hike: सितंबर में जीएसटी 2.0 के आने से ऑटो सेक्टर में भूचाल आ गया था। इस बदलाव के बाद नवरात्रि और धनतेरस पर गाड़ियों की बिक्री आसमान छू ली। 350cc तक की बाइक्स की कीमतें घटीं, लेकिन ऊपर वाली बाइक्स महंगी हो गईं। अब KTM ने अपने फैंस को तगड़ा झटका दिया है। कंपनी ने अपनी दो हिट एडवेंचर बाइक्स की कीमतें 27,000 रुपये तक बढ़ा दी हैं।
KTM 390 Adventure
KTM ने अपनी पॉपुलर बाइक KTM 390 Adventure की कीमत में 27,000 रुपये का इजाफा किया है, वहीं कंपनी की सस्ती एडवेंचर बाइक KTM 390 Adventure X की कीमत में 22,410 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। ये फैसला एडवेंचर और बाइक प्रेमियों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं।
हाल ही में लॉन्च
KTM ने अपनी बाकी 390 सीरीज बाइक्स – 390, 390 Duke, RC 390 और हाल ही में लॉन्च हुई 390 Enduro – की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। KTM 390 Adventure X की पुरानी कीमत 3.04 लाख रुपये थी, जो अब बढ़कर 3.26 लाख रुपये हो गई है। यानी इसमें 22,410 रुपये की महंगाई लगी है।
इसी तरह स्टैंडर्ड KTM 390 Adventure की कीमत 3.68 लाख रुपये से बढ़कर 3.95 लाख रुपये हो गई है। दोनों बाइक्स में 399cc का LC4c सिंगल सिलेंडर इंजन लगा है, जो पावरफुल राइडिंग का मजा देता है।













