ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Punjab Engineering College: चंडीगढ़ पेक में डायरेक्टर के बजाय अब वीसी होगा

On: June 7, 2025 12:12 PM
Follow Us:
Punjab Engineering College: चंडीगढ़ पेक में डायरेक्टर के बजाय अब वीसी होगा
Join WhatsApp Group

Big changes in Punjab Engineering College Now the Vice Chancellor will take charge instead of the Director: पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी ( पेक) में अब डायरेक्टर के बजाय वाइस चांसलर का पद होगा। यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन के डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी के लिए 2023 के गाइडलाइंस को लागू करने के लिए गवर्नर की अप्रूवल आ गई है।

मेमोरंडम ऑफ एसोसिएशन के प्रारूप को पास कर दिया गया है। पेक के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने ये प्रपोजल एक साल पहले यूटी एडमिनिस्ट्रेशन को पास करके भेज दिया था। अब एडमिनिस्ट्रेटर की अप्रूवल के बाद इसे प्रोसेस किया जाएगा।

MDU मर्सी चांस 2026: अगस्त में होंगी विशेष परीक्षाएं, 15 हजार से शुरू होगी फीस
MDU मर्सी चांस 2026: अगस्त में होंगी विशेष परीक्षाएं, 15 हजार से शुरू होगी फीस

डायरेक्टर हायर एजुकेशन रूबिंदरजीत सिंह बराड़ ने इसकी पुष्टि की है कि एमओए की अप्रूवल दे दी गई है। पेक को वर्ष 2003 में डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी का दर्जा मिल गया था। इसके बाद यहां डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर और डीन एल्युमनी जैसे कई पद क्रिएट किए गए, लेकिन वीसी के बजाय डायरेक्टर की नियुक्ति की जाने लगी।

वीसी का पद कभी क्रिएट ही नहीं किया गया। खानापूर्ति के लिए कुछ बदलाव कर दिए गए। यहां तक कि पेक की जमीन भी अभी तक एडमिनिस्ट्रेशन के पास ही है। ऑटोनॉमस इंस्टीट्यूट के लिए जमीन पेक सोसायटी के नाम होनी चाहिए।

GPS और ATMS से होगी हाईवे की निगरानी, अवैध पार्किंग करने वालों की अब खैर नहीं
GPS और ATMS से होगी हाईवे की निगरानी, अवैध पार्किंग करने वालों की अब खैर नहीं

वर्ष 2023 में सरकार ने डीम्ड यूनिवर्सिटीज को लेकर नई गाइडलाइंस बनाई और पहले से डीम्ड डिक्लेयर की गई यूनिवर्सिटीज को पूरी तरह से यूजीसी गाइडलाइंस को फॉलो करने के निर्देश दिए। ऐसा न होने की सूरत में पेक का ऑटोनॉमस दर्जा जा सकता है।

पेक बोर्ड ऑफ गवर्नेस के एक मेंबर बताते हैं कि आगे का प्रोसेस यूटी के हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट को ही करना था।

हिसार से वृंदावन जाना हुआ आसान! शुरू हुई नई रोडवेज सीधी बस सेवा, देखें पूरा टाइम टेबल
हिसार से वृंदावन जाना हुआ आसान! शुरू हुई नई रोडवेज सीधी बस सेवा, देखें पूरा टाइम टेबल

ये होंगे बदलाव

  1. डायरेक्टर की जगह पर वीसी की नियुक्ति होगी बोर्ड ऑफ गवर्नेस की जगह पर एग्जिक्यूटिव काउंसिल बनाई जाएगी जिसमें चेयरमैन वीसी होंगे।
  2. सीनेट अब बदलकर एकेडमिक काउंसिल हो जाएगी और यूजीसी के मेंबर्स भी होंगे।
  3. इसके बाद पेक को ज्यादा ऑटोनॉमी मिल सकेगी स्ट्रक्चर में बदलाव के कारण पेक के साइंटिस्ट यूजीसी के रिसर्च प्रोजेक्ट्स के एलिजिबल हो सकेंगे।
  4. रजिस्ट्रार के साथ-साथ फाइनेंस एंड डेवलपमेंट ऑफिसर की भी नियुक्ति होगी।

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment