Chandigarh news Dream of Chandigarh-Panchkula connectivity stuck in the woods: पंचकूला के लिए एक नई कनेक्टिंग डिस्ट्रिक्ट रोड सेफ्टी कमेटी की मीटिंग में उठा मुद्दा रोड मिलना मुश्किल होगा। कॉलोनी नंबर- 4 इंडस्ट्रियल एरिया से दड़वा के पास से पंचकूला जाने के लिए इस नई रोड का प्रस्ताव था।
चंडीगढ़ के फॉरेस्ट एंड वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट ने इसकी मंजूरी नहीं दी है। जिस एरिया से इस सड़क को निकालने का प्रस्ताव है वहां पर ज्यादातर फॉरेस्ट एरिया आ रहा है। साथ ही एक नया ग्रीन पैच तैयार किया जा रहा है, जिसमें प्लटिशन किए अभी एक-दो साल ही हुए हैं। ऐसे में यहां से सड़क निकलती है तो कई सौ हरे पेड़ काटने पड़ेंगे।
साथ ही फॉरेस्ट की भी काफी जमीन इस सड़क को बनाने में इस्तेमाल करनी पड़ेगी। अफसरों के मुताबिक जो प्रस्ताव है उसमें दड़वा रिजर्व फॉरेस्ट एरिया की भी कुछ जमीन आएगी। रिजर्व फॉरेस्ट के बीच में सड़क निकालने के लिए केंद्र सरकार की भी मंजूरी लेनी पड़ेगी।
डीसी की अध्यक्षता में होने वाली डिस्ट्रिक्ट रोड सेफ्टी कमेटी की मीटिंग में कई बार ये मुद्दा उठाया जा चुका है। ट्रैफिक पुलिस ने इस रोड को बनाने का मुद्दा रखा था। कहा था कि इस वक्त पंचकूला की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट करने के लिए एक नई रोड इंडस्ट्रियल एरिया से सीधे दड़वा के पास पहले से जा रही पंचकूला की तरफ की रोड में मिलाना जरूरी है। इंडस्ट्रियल एरिया की तरफ से इस सड़क को बनाने का प्रस्ताव है।
कॉलोनी नंबर-4 जहां थी
वहां से सीधे दड़वा के पास के लिए प्रस्ताव के हिसाब से इंडस्ट्रियल एरिया में कॉलोनी नंबर-4 जहां पर थी वहां से सीधे ये सड़क दड़वा में हल्लोमाजरा की तरफ से पंचकूला जा रही सड़क में जोड़ी जानी थी। सड़क कॉलोनी नंबर-4 तक जाती है उसी को इंडस्ट्रियल एरिया में सेंट्रा मॉल से सीधे जो आगे सीधे हल्लोमाजरा से दड़वा के पास से पंचकूला जा रही सड़क में जोड़ा जाना था। इससे दड़वा, मनीमाजरा, मौलीजागरां रायपुर कलां के लोगों को भी फायदा होता।
जरूरत इसलिए
वर्ष 2023 में मॉनसून के दौरान तेज बारिश के चलते पंचकूला के साथ कनेक्टिविटी के लिए सिर्फ मध्यमार्ग ही बचा था। पंचकूला की तरफ कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए इस रोड की जरूरत थी। ज्यादातर ट्रैफिक अभी भी मध्यमार्ग से पंचकूला या इस तरफ के एरिया के लिए आता जाता है। वहीं हल्लोमाजरा ट्रैफिक लाइट पॉइंट से दड़वा होते हुए पंचकूला के लिए एक सड़क बनाई गई है।













