ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Chandigarh property tax: चंडीगढ़ नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स की 2 महीनों में 61 करोड़ की वसूली, डिफॉल्टर्स पर नकेल

On: जून 11, 2025 1:49 अपराह्न
Follow Us:
Chandigarh property tax: चंडीगढ़ नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स की 2 महीनों में 61 करोड़ की वसूली, डिफॉल्टर्स पर नकेल
Join WhatsApp Group

Chandigarh property tax Rs 61 crore recovered in 2 months, crackdown on defaulters: चंडीगढ़ नगर निगम ने दो माह ( 1 अप्रैल से 31 मई) तक चली सेल्फ असेस्मेंट स्कीम के तहत प्रॉपर्टी टैक्स के 61 करोड़ रुपए जुटाए हैं। जबकि पिछले एक साल में 59 करोड़ ही आए थे। साल 2024-25 में चली दो माह की स्कीम में 39 करोड़ आए थे। इस स्कीम के तहत निगम रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी पर 20 फीसदी छूट और कमर्शियल, इंस्टीट्यूशनल प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने पर 10 फीसदी छूट देता है।

Chandigarh property tax: डिफॉल्टर्स पर होगी कार्रवाई

इस पैसे से नगर निगम के कई छोटे-छोटे डेवलपमेंट वर्क हो सकेंगे। कर्मचारियों को सैलरी भी समय पर दी जा सकेगी। वहीं निगम अब करोड़ों के प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स से रिकवरी के लिए सख्ती करेगा। टैक्स को लेकर अदालतों में चल रहे केसों की पैरवी भी करेगा।

चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन | chandigarh-pgi-pu-scientists-stanford-top-scientists-list-2026
चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन

निगम कमिश्नर अमित कुमार का कहना है कि शहर में दो माह चली सेल्फ असेसमेंट स्कीम से 61 करोड़ रुपए प्रॉपर्टी टैक्स हेड में रेवेन्यू आया है, जबकि पिछले साल में 59 करोड़ प्रॉपर्टी टैक्स हेड में रेवेन्यू आया था। शहर के बड़े प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स से रिकवरी के लिए उनके प्रबंधन के साथ मीटिंग की जाएगी। इसके बाद रिकवरी नहीं हो पाती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पीयू-पीजीआई पेक पर 92 करोड़ बकाया

हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड | harmanpreet-kaur-steps-down-indian-womens-cricket-team-captaincy-smriti-mandhana
हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड

नगर निगम को पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू), पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) और पीजीआई से करीब 92 करोड़ प्रॉपर्टी टैक्स का बकाया ना है। इनमें पीयू पर 68.40 करोड़, पीजीआई पर 20 करोड़, पेक पर 4.20 करोड़ रुपए बकाया हैं। निगम ने इन संस्थानों को कई बार नोटिस दिए हैं, लेकिन इन्होंने बकाया नहीं चुकाया है।

निगम अब इन तीनों संस्थानों के डायरेक्टर्स के साथ मीटिंग करेगा। निगम अफसरों ने संकेत दिए हैं कि मीटिंग में भी सहमति नहीं बनी तो इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं। बाकी कमर्शियल डिफॉल्टर्स पर भी सख्ती होगी। नोटिस के बाद भी बकाया न जमा करवाने पर प्रॉपर्टी सीलिंग के नोटिस चस्पां किए जाएंगे। इसके बाद सीलिंग की कार्रवाई होगी, ताकि रिकवरी से निगम शहर में डेवलपमेंट वर्क करवा सके।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment