ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Cycling track Chandigarh: चंडीगढ़ में साइक्लिंग ट्रैक नेटवर्क बढ़ेगा जनमार्ग, पूर्व मार्ग में 1.50 करोड़ से बनेंगे नए ट्रैक

On: June 8, 2025 12:13 PM
Follow Us:
Cycling track Chandigarh: चंडीगढ़ में साइक्लिंग ट्रैक नेटवर्क बढ़ेगा जनमार्ग, पूर्व मार्ग में 1.50 करोड़ से बनेंगे नए ट्रैक
Join WhatsApp Group

Cycling track Chandigarh New tracks will be built in Janmarg and Purva Marg with Rs 1.50 crore: चंडीगढ़ में साइक्लिंग के लिए अब तक करीब 250 किलोमीटर ट्रैक बनाया गया है। इसमें और बढ़ोतरी होगी। अब जनमार्ग, पूर्व मार्ग, कुछ और सेक्टरों की वी-3 सड़कों में साइकिल ट्रैक बनाए जाएंगे, जिस पर करीब 1.50 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

Cycling track Chandigarh: चंडीगढ़ में साइक्लिंग ट्रैक नेटवर्क बढ़ेगा

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

जन मार्ग में सेक्टर-17 की तरफ साइकिल ट्रैक बनाने का रास्ता साफ हो गया है। इस तरह स्लो कैरेज वे है, जिसके चलते पहले ट्रैक नहीं बनाया गया था।

अब यहां सेक्टर-17 की तरफ जंक्शन-19 से जंक्शन 26 तक शिवालिक व्यू होटल की बैकसाइड से नया साइकिल ट्रैक निकाला जाएगा। इससे यूटी सेक्रेटेरिएट, चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड और सेक्टर-17 की तरफ साइकिल पर आने वालों को सुविधा होगी। इसके लिए प्रशासन ने 34.54 लाख रुपए का बजट एस्टीमेट बनाया है।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

इसके अलावा पूर्व मार्ग में मैंगो गार्डन के चलते पिछले काफी समय से साइकिल ट्रैक बनाने का काम बीच में अटक गया था । डिस्ट्रिक्ट रोड सेफ्टी कमेटी से मंजूरी के बाद इस तरफ भी साइकिल ट्रैक बनाने का काम जल्द शुरू होगा।

1.13 करोड़ रुपए से यहां बनेंगे नए ट्रैक

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

रेलवे लाइन साइड जंक्शन 53 से सेक्टर 47 लाइट प्वाइंट तक गुरुद्वारा, कालीबाड़ी लाइट प्वाइंट (जंक्शन-53) तक, सेक्टर-31सी की तरफ और सेक्टर-48डी, 49सी, 49डी और सेक्टर-50सी चंडीगढ़ की बाउंड्री तक नए साइकिल ट्रैक बनेंगे। इसके लिए प्रशासन के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने 1.13 करोड़ रुपए का बजट एस्टीमेट बनाया है। इन दोनों ही तरफ के साइकिल ट्रैक के लिए बजट एस्टीमेट् बनाकर कॉन्ट्रैक्टर के साथ टाईअप करने का प्रोसेस शुरू किया गया है।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment