ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Chandigarh News: चंडीगढ़ के गवर्नमेंट स्कूलों में 12वीं तक मुफ्त किताबें, 85% वालों को फ्री कोचिंग

On: जून 8, 2025 12:04 अपराह्न
Follow Us:
Chandigarh News: चंडीगढ़ के गवर्नमेंट स्कूलों में 12वीं तक मुफ्त किताबें, 85% वालों को फ्री कोचिंग
Join WhatsApp Group

Chandigarh News Free books till 12th in government schools, free coaching for those scoring 85%: चंडीगढ़ प्रशासन ने गवर्नमेंट स्कूलों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को अब क्लास 12 तक मुफ्त किताबें देने का फैसला किया है। यह सुविधा अगले एकेडमिक सेशन से लागू होगी।

अब तक शहर के सभी गवर्नमेंट स्कूलों में क्लास 8 तक ही मुफ्त किताबें मिलती थीं। प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने इस प्रपोजल को अप्रूव कर दिया है। इस फैसले से ईडब्ल्यूएस स्टूडेंट्स को राहत मिलेगी। खासकर उन स्टूडेंट्स को, जो 11 और 12 क्लास में पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं।

Chandigarh News: 85% वालों को फ्री कोचिंग

चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन | chandigarh-pgi-pu-scientists-stanford-top-scientists-list-2026
चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन

प्रशासक कटारिया शिक्षा क्षेत्र से जुड़े रहे हैं। वे स्कूलों में सुधार की निगरानी खुद कर रहे हैं। उनका फोकस स्टूडेंट्स में नशे की रोकथाम और स्वच्छ, टिकाऊ ऊर्जा को बढ़ावा देने पर भी है। इसके साथ ही प्रशासन अब कंपीटिटिव एग्जाम्स की तैयारी के लिए विशेष कोचिंग योजना भी बना रहा है।

खासतौर पर यूपीएससी की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए। इस योजना के तहत क्लास 12 पास और 85% से ज्यादा अंक लाने वाले स्टूडेंट्स को मुफ्त कोचिंग दी जाएगी।

इससे वे बिना निजी कोचिंग का खर्च उठाए बड़ी एग्जाम्स की तैयारी कर सकेंगे। यह योजना पिछले साल किए गए डोर-टू-डोर सर्वे के आधार पर बनाई जा रही है। सर्वे में सामने आया था कि कई मेरिटोरियस स्टूडेंट्स आर्थिक तंगी के कारण आगे की पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। यह कोचिंग योजना ऐसे स्टूडेंट्स के लिए एक सेतु का काम करेगी। इससे उन्हें सिविल सर्विसेस और अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड | harmanpreet-kaur-steps-down-indian-womens-cricket-team-captaincy-smriti-mandhana
हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड

11वीं क्लास एडमिशन, आवेदन कल तक

चंडीगढ़ | गवर्नमेंट स्कूलों में 11वीं क्लास में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख अब 9 जून सुबह 10 बजे तक कर दी गई है। पहले यह तारीख 7 जून थी। शिक्षा विभाग ने यह फैसला आखिरी समय में आवेदन करने वालों को मौका देने के लिए लिया है।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment