ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Railway: दिल्ली-अम्बाला रेलवे कॉरिडोर होगा फोरलेन, पानीपत स्टेशन पर 100 से ज्यादा ट्रेन रुकेंगी

On: सितम्बर 5, 2025 5:38 अपराह्न
Follow Us:
Railway: दिल्ली-अम्बाला रेलवे कॉरिडोर होगा फोरलेन, पानीपत स्टेशन पर 100 से ज्यादा ट्रेन रुकेंगी
Join WhatsApp Group

Delhi-Ambala railway corridor, पानीपत। दिल्ली-अम्बाला रेलवे कॉरिडोर फोर लेन होने जा रहा है। इसके तहत पानीपत के वर्तमान स्टेशन को तोड़कर प्लेटफॉर्म नंबर 1 व 2 बनाए जाएंगे। अभी जो प्लेटफॉर्म नंबर एक और दो हैं, वे तीन और चार हो जाएंगे। पूरा स्टेशन तोड़कर नए सिरे से बनाया जाएगा, जिस पर करीब 300 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।

कॉरिडोर के तहत पानीपत स्टेशन के अलावा जिले के समालखा, भोड़वाल माजरी, दीवाना व बाबरपुर स्टेशनों को भी विकसित किया जाएगा। इस परियोजना के विस्तार के लिए पानीपत जिले के 15 गांवों की 11 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होगा, जिसमें समालखा के 8 और पानीपत के 7 गांव वर्तमान स्टेशन को तोड़कर बनेंगे प्लेटफॉर्म नंबर 1 व 2, रूट के सभी पांचों स्टेशनों को नया बनाया जाएगा।

पानीपत स्टेशन का होगा कायाकल्प

• अभी 55 ट्रेनों का ठहराव है नए ट्रैक बनने के बाद 100 से ज्यादा ट्रेनों का ठहराव होगा।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

• 22 हजार से ज्यादा यात्री पानीपत स्टेशन से रोज सफर करते हैं 5 साल बाद संख्या करीब 40 हजार होने की उम्मीद है।

• दो नए ट्रैक बनाने के लिए जिले के 15 गांवों की 11 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित होने की उम्मीद है, जिसमें 8 गांव समालखा व 7 पानीपत के होंगे प्लेटफॉर्म नं. 1 व 2 वहां बनेगा।

सिग्नल भवन का निर्माण रोका

फोर लेन कॉरिडोर प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने पर ठेकेदार को सिग्नल भवन बनाने से रोक दिया गया है। इस तीन मंजिला बिल्डिंग का निर्माण 98 लाख रुपए की लागत से चल रहा था। अब इसे तोड़ा जाएगा।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

बिशन स्वरूप कॉलोनी की रोड पर रोक

असंध रोड पुल के नीचे से बिशन स्वरूप कॉलोनी के पीछे रेलवे लाइन किनारे सड़क अब नहीं बनेगी। 28 अगस्त को डीसी ने सड़क बनाने को कहा भी था, लेकिन रेलवे ने साफ इनकार कर दिया है, क्योंकि अब फोर लेन ट्रैक का विस्तार होना है।

10 अंडरपास के डिजाइन भी बदलने होंगे

समालखा से बाबरपुर स्टेशन तक 10 रेलवे अंडरपास बन रहे हैं, कुछ बन भी चुके हैं। इन पर राज्य सरकार ने करीब 50 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। ये अंडरपास दो लाइनों के हिसाब से बनाए गए थे, इसलिए अब इन सभी के डिजाइन बदलने होंगे।

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment