Haryana electricity connection: Now get electricity connection in Haryana in just 3 days! Government has made the facility easy: हरियाणा सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए (हरियाणा में बिजली कनेक्शन सुविधा) को और सुगम बना दिया है। नए नोटिफिकेशन के अनुसार, मेट्रोपॉलिटन शहरों में केवल 3 दिन, नगरपालिका क्षेत्रों में 7 दिन और गांवों में अधिकतम 15 दिन में नया या अस्थायी (new electricity connection time) दिया जाएगा।
इसके अतिरिक्त यदि बिजली लाइन बढ़ाने की जरूरत हो तो वह कार्य अधिकतम 34 दिनों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।
हरियाणा सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत सुविधा Haryana electricity connection
यह सेवा अब (Right to Service Act Haryana) के अंतर्गत शामिल की गई है। इसका उद्देश्य है कि उपभोक्ता को समयबद्ध और पारदर्शी बिजली सेवा मिले। इससे पहले बिजली कनेक्शन लेने में कई दिनों या महीनों का समय लगता था, लेकिन अब नियमबद्ध तरीके से इसे सरल बना दिया गया है।
प्रदेश के मेट्रो शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अब त्वरित बिजली सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
हर गांव पहुंचेगी रोडवेज बस सेवा
सिर्फ बिजली ही नहीं, परिवहन क्षेत्र में भी एक बड़ा बदलाव आया है। परिवहन मंत्री अनिल विज ने ऐलान किया कि हर गांव तक (village bus service Haryana) रोडवेज की पहुंच बनाई जाएगी। उन्होंने अपने वादे के अनुसार सेवा विस्तार शुरू कर दिया है।
इस पहल से लाखों ग्रामीणों को आवागमन की सीधी सुविधा मिलेगी। यह योजना रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने और यात्रियों की परेशानी कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।







