ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

हरियाणा के 10 जिलों के अस्पतालों में सफाई व्यवस्था बदलने जा रही है पूरी कहानी पढ़ें

On: November 28, 2025 5:58 PM
Follow Us:
हरियाणा के 10 जिलों के अस्पतालों में सफाई व्यवस्था बदलने जा रही है पूरी कहानी पढ़ें
Join WhatsApp Group

Haryana News: हरियाणा के 10 जिलों के सरकारी अस्पतालों में सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए स्वास्थ्य विभाग ठेका प्रणाली लागू करने जा रहा है। जिससे स्वच्छता स्तर बेहतर होने की उम्मीद है।

हरियाणा के सरकारी अस्पतालों की सफाई अब ठेके पर

प्रदेश के 10 जिलों के सरकारी अस्पतालों में लंबे समय से बिगड़ी सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने इन अस्पतालों में सफाई का काम प्राइवेट एजेंसियों को देने का निर्णय लिया है। माना जा रहा है कि प्रोफेशनल एजेंसियां बेहतर तरीके से काम करेंगी, जिससे अस्पतालों में स्वच्छ माहौल मिलेगा और मरीजों को राहत मिलेगी। इसके लिए मुख्यालय ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है और अगले महीने के पहले या दूसरे सप्ताह में टेंडर जारी होने की संभावना है।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

एचकेआरएनएल कर्मचारियों से नहीं संभल रही थी सफाई

फिलहाल जिला नागरिक अस्पतालों में सफाई हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों के जरिए हो रही है। लेकिन कई जगह कर्मचारियों की कमी, अनियमित काम और कमजोर निगरानी के कारण सफाई उम्मीद के मुताबिक नहीं हो पा रही। कई सरकारी अस्पतालों में दिनभर कूड़ा पड़ा रहता है और फर्श भी समय पर साफ नहीं होता।

बड़े जिले जैसे पंचकूला, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, रोहतक, भिवानी, फरीदाबाद, सोनीपत और हिसार में स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण है। इसी वजह से मुख्यालय ने सफाई निजी एजेंसी के माध्यम से कराने का फैसला लिया है।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

यमुनानगर में क्यों बढ़ रही परेशानी

मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में सफाई कर्मचारियों के 47 पद हैं, लेकिन सिर्फ 17 से 20 कर्मचारी ही सफाई कर रहे हैं। बाकी लोग सफाई छोड़कर डाटा एंट्री, अधिकारियों को पानी देने, गाड़ी चलाने जैसे दूसरे कामों में लगे हुए हैं। कुछ कर्मचारी तो नेताओं के संरक्षण में हैं, जो दिनभर काम के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभाते हैं।

जब अधिकारी उनसे काम करवाने की कोशिश करते हैं तो नेताओं के फोन आने लगते हैं। ठेका प्रणाली लागू होने से न सिर्फ सफाई का स्तर बढ़ेगा बल्कि जवाबदेही भी तय होगी। कंपनी तय मानकों पर खरी न उतरी तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

जल्द लागू होगी नई व्यवस्था

स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर समेत 10 जिलों में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर एजेंसियों का चयन जल्द करने जा रहा है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद अस्पतालों में स्वच्छता की स्थिति में बड़ा बदलाव उम्मीद है, जिससे मरीजों और अस्पताल स्टाफ को राहत मिलेगी। डॉ. जितेंद्र सिंह, सिविल सर्जन, यमुनानगर

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment